रूस में ऑफ़िस और बिज़नेस कम्युनिकेशन

रूस में एक टीम में कैसे काम करें और बातचीत करें?

रूस में रोजगार: डॉक्युमेंट्स

रूस एक ऐसा देश है जिसमें नौकरी की तलाश कर रहे विदेशियों के लिए अपार संभावनाएं और अनेक अवसर हैं। हर साल, दुनिया भर से हजारों लोग काम और नई संभावनाओं की तलाश में रूस आते हैं।

उदाहरण के लिए, अकेले 2022 में, हमारे देश में लगभग 4 मिलियन विदेशी कर्मचारी थे। यह लेख आपको बताएगा कि आप विदेशी नागरिकों के लिए नौकरी कैसे और कहाँ पा सकते हैं।

विदेशी नागरिकों और नागरिकता परमिट के बिना वाले व्यक्तियों के रोजगार की प्रक्रिया रूस में "रूसी संघ में विदेशी नागरिकों की कानूनी स्थिति पर" (О правовом положении иностранных граждан в Российской Федерации), यथा संशोधित, 25 जुलाई 2002 के सं.115-FL संघीय कानून द्वारा विनियमित है। कानून का पूरा टेक्स्ट यहाँउपलब्ध है।

विदेशी नागरिक रूस में अंतर्राष्ट्रीय और रूसी कंपनियों में सूचना टेक्नॉलोजी, पर्यटन और होटल बिजनेस, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्कृति और कला, खेलकूद आदि जैसे गत्यात्मक रूप से विकासशील क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं। बेशक, रोजगार के क्षेत्र का चयन करते समय, वीजा और वर्क परमिट की आवश्यकताओं पर विचार करना महत्वपूर्ण है।

यदि आप EAEU देशों से आते हैं

यदि आप बेलारूस, कजाकिस्तान, आर्मेनिया या किर्गिस्तान से आते हैं, तो रोजगार प्रक्रिया किसी भी रूसी के समान ही होगी। आपको अपना माइग्रेशन कार्ड, अस्थायी रेज़िडेंस परमिट (РВП) या स्थायी रेज़िडेंस परमिट (ВНЖ) प्रस्तुत करना होगा। बेलारूस रिपब्लिक के नागरिकों को केवल अपना बेलारूसी पासपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।

आपको एम्पलॉयर के लिए डॉक्युमेंट्स का एक मानक पैकेज भी एकत्र करना होगा:

  • पासपोर्ट
  • रोजगार रिकॉर्ड बुक;
  • एकल निजी अकाउंट बीमा संख्या (СНИЛС);
  • करदाता पहचान संख्या (ИНН);
  • शिक्षा डॉक्युमेंट;
  • स्वैच्छिक स्वास्थ्य बीमा (ДМС) या आवश्यक स्वास्थ्य बीमा (ОМС) पॉलिसी;
  • कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होने का प्रमाणपत्र

आप रोजगार के लिए "Rabota v EAES" (Работа в ЕАЭС) मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यह आवश्यक डॉक्युमेंट्स के ऑनलाइन संसाधन के साथ-साथ मेजबान राज्य के एम्पलॉयर्स और प्राधिकारियों के साथ बातचीत की सुविधा भी प्रदान करता है।

"Работа в ЕАЭС" मोबाइल ऐप

हम आपको श्रम कानून की मूल बातों से परिचित होने की सलाह देते हैं:

  • कार्य के प्रकार और अवधि तथा रूसी संघ के श्रम संहिता के अनुच्छेद 59 में सूचीबद्ध अन्य परिस्थितियों के आधार पर, एक विदेशी कामगार और एम्पलॉयर के बीच अनिश्चित काल के लिए एक लिखित रोजगार अनुबंध या एक निश्चित अवधि का रोजगार अनुबंध संपन्न होता है।
  • परिवीक्षाधीन अवधि 2 सप्ताह से 6 महीने तक होती है (प्रबंधकों, डिप्टी, मुख्य लेखाकारों के लिए)। गर्भवती महिलाओं और डेढ़ साल से कम उम्र के बच्चों वाली महिलाओं के लिए, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने सेकेंडरी या उच्च शिक्षण संस्थान में शिक्षा की तारीख से एक (1) वर्ष के भीतर पहली बार अपनी विशेषता में रोजगार में प्रवेश किया हो, ऐसे व्यक्ति जिन्हें एम्पलॉयर्स के बीच समझौते द्वारा किसी अन्य एम्पलॉयर से ट्रांसफर के रूप में काम करने के लिए आमंत्रित किया गया हो, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 2 महीने तक की अवधि के लिए रोजगार अनुबंध पूरा किया हो, परिवीक्षाधीन अवधि स्थापित नहीं की जा सकती है।
  • विदेशी राज्यों के नागरिकों, EAEU के सदस्यों को, राज्य और नगरपालिका सेवा में नियोजित होने से मनाही है, रूसी संघ के राष्ट्रीय ध्वज के तहत नौकायन करने वाले जहाज के चालक दल के सदस्य के रूप में, रूसी संघ के नागरिक विमान के कमांडर के रूप में, एक चीफ अकाउंटेंट या अन्य व्यक्ति के रूप में जो अस्थायी या स्थायी रेज़िडेंस परमिट और कुछ अन्य पदों के अभाव में किसी संगठन में अकाउंटिंग का रिकॉर्ड रखता है।

यदि आप अन्य देशों से आते हैं और आपके पास अस्थायी रेज़िडेंस परमिट (РВП) या स्थायी रेज़िडेंस परमिट (ВНЖ) है

आप पेटेंट के बिना भी वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अपनी कंपनी भी रजिस्टर करा सकते हैं (उदाहरण के लिए, एकल उद्यमी बन सकते हैं), रूस में स्वतंत्र रूप से प्रवेश कर सकते हैं और रूस से बाहर जा सकते हैं। हालाँकि, आप केवल रूसी संघ (आरएफ) के उस विषय में काम कर सकते हैं जिसके लिए आपको अस्थायी रेज़िडेंस परमिट जारी किया गया है। यदि आप 6 महीने या उससे अधिक समय के लिए रूस से बाहर गए हैं, तो आपकी अस्थायी रेज़िडेंस परमिट (РВП) कैंसल की जा सकती है। ये शर्तें 3 वर्ष की अवधि के लिए लागू हैं।

व्यापार और नौकरी वीज़ा

10 से अधिक प्रकार के वीज़ा हैं जिनके तहत विदेशी नागरिकों को रूस में प्रवेश की अनुमति है। इनमें से कुछ सबसे आम वीज़ा व्यवसाय और नौकरी वीज़ा हैं। नीचे दी गई तालिका उनकी मुख्य विशेषताओं का सारांश प्रस्तुत करती है।

यह सिफारिश की जाती है कि आप अपने खाली समय में काम करें। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर लेते हैं या समाप्त कर देते हैं, तो आपको अपना रोजगार अनुबंध समाप्त करना होगा।

नौकरी खोजने के स्थान

रूस में नौकरी की तलाश करते समय, आप निम्नलिखित तरीकों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।

तरीका 1

उच्च योग्यता प्राप्त कार्मिकों के लिए उपयुक्त। 3 वर्ष तक की रोजगार अवधि, तथा कर-पूर्व वेतन 3 मिलियन रूबल प्रति वर्ष से शुरू। आपके साथ एक रोजगार अनुबंध या सिविल कानून अनुबंध (ГПХ) संपन्न किया जाएगा। कृपया अपवादों का ध्यान रखें। आप एकल उद्यमियों (आईई), आध्यात्मिक संगठनों (धार्मिक और शैक्षिक), प्रीस्कूल संगठनों (किंडरगार्टन, नर्सरी, बच्चों के अस्थायी प्रवास के समूह) और स्कूली शिक्षा के लिए काम नहीं करेंगे। आपको नौकरी वीज़ा और वर्क परमिट की आवश्यकता होगी।

तरीका 2

कोटा के अंतर्गत रोजगार। व्यावसायिक कोटा की संख्या सीमित है और क्षेत्र पर निर्भर करती है।

तरीका 3

बिना कोटा के रोजगार कुछ व्यवसायों तक ही सीमित है। आप इस लिंक से स्वयं जानकारी ले सकते हैं।

सिविल कानून अनुबंध (ГПХ) के मुकाबले एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट बेहतर है, क्योंकि यह एम्प्लॉई को ज़्यादा गारंटी और सुरक्षा देता है। सवेतन अवकाश और सिक लीव, व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा इसके कुछेक लाभ हैं।

आप नौकरी की तलाश कैसे करते हैं?

विदेशी नागरिक रूस में कई तरीकों से काम पा सकते हैं। इनमें से मुख्य हैं।

इंटरनेट पर, या टेलीफोन द्वारा

ऐसे बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वेबसाइट हैं जहाँ आप नौकरी के अवसर ढूंढ सकते हैं। इनमें से कुछ स्रोत विदेशी वर्कर के लिए अनुकूलित हैं। ये साइटें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विभिन्न भाषाओं में जानकारी प्रदान करते हैं और रोजगार प्रक्रिया में मदद करते हैं।

"SuperJob", "Avito" (Авито) या "HH.ru" जैसे प्लेटफार्मों पर आप वांछित विकल्प (क्षेत्र, आपकी आयु, अनुभव, बिजनेस प्रोफ़ाइल, आदि) सेट करके आसानी से पेशकशों को ब्राउज़ कर सकते हैं।

यह सेवा एक व्यापक नौकरी डेटाबेस प्रदान करती है और अच्छे वेतन वाली नौकरियां खोजने में मदद करेगी। इसमें विकल्पों के एक सेट द्वारा वांछित स्थिति खोजने के लिए एक सहज इंटरफ़ेस है। आपको यहाँ उपयोगी उपकरण और खंड मिलेंगे: ऑनलाइन रिज्यूमे लेखन, अपनी वांछित वेतन मिलान का आकलन (एक वेतन मीटर फ़ंक्शन जिसे "Зарплатомер" कहा जाता है), ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स संबंधी घोषणाएं, और नौकरी तलाशने वालों के लिए टिप्स।

उन लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाता है जो अभी अपनी श्रम यात्रा शुरू कर रहे हैं। "Старт карьеры" (कैरियर स्टार्ट) खंड में बिना अनुभव वाले कर्मचारियों के लिए नौकरी की पेशकश और इंटर्नशिप शामिल हैं।

बड़े शहरों में काम

देश के बड़े शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में नौकरी खोजने के लिए "Rabota.ru" (Работа.ру) ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग किया जा सकता है। इसमें प्रोफेशन के अनुसार खाली पदों और उस क्षेत्र के एम्पलॉयर से सीधे ऑफर शामिल हैं जिसमें आप रुचि रखते हैं। एक शहर या सभी क्षेत्रों का चयन करें, सर्च फ़ील्ड में "работа для мигрантов" (प्रवासियों के लिए काम) दर्ज करें, और सर्च मापदंडों को साफ तौर पर बताने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करें: अनुभव, अनुसूची, वेतन और अन्य विशेषताएं।

एक अलग टैब है जिसमें देश के सबसे बड़े वित्तीय संगठन "Sber" (Сбер) के खाली पद हैं। रिज्यूमे जमा करने के लिए आपको सोशल मीडिया, मोबाइल नंबर या अपने ई-मेल पते का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

CIS नागरिकों के लिए खाली पद

खोलें

यह पोर्टल CIS देशों के विदेशी नागरिकों के लिए एक राष्ट्रव्यापी सूचना और शैक्षिक भर्ती मंच है। यह प्रवासियों के रोजगार को बढ़ावा देता है। यहाँ आपको ऐसे विशेषज्ञ मिलेंगे जो माइग्रेशन कानून पर ऑनलाइन सेमिनार आयोजित करते हैं। एम्पलॉयर और नौकरी तलाशने वालों के लिए यह मंच वह स्थान है जहाँ मानव संसाधन विशेषज्ञ और वीजा अधिकारी आपके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

भर्ती एजेंसियां और एम्पलॉयर

भर्ती (या स्टाफिंग) एजेंसियां उन नौकरियों तक पहुंच प्रदान करती हैं, जिनका सार्वजनिक रूप से विज्ञापन नहीं किया जाता है, वे वेतन और कार्य स्थितियों में मध्यस्थता कर सकती हैं, तथा यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि आपको उचित वेतन मिले।

जब आप एजेंसी से संपर्क करेंगे, तो आपके कौशल और अनुभव का सावधानी से मूल्यांकन किया जाएगा ताकि आपके प्रोफाइल से सबसे अच्छी तरह मेल खाने वाली नौकरियों की पहचान की जा सके। इसके बाद आपका आपके एम्पलॉयर से संपर्क कराया जाएगा। एजेंसी शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता पर ध्यान दें। अच्छी प्रतिष्ठा वाली कंपनी चुनने के लिए, आप प्रमुख रूसी एजेंसियों से खाली पदों वाले इस ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई कंपनियां और संगठन, विशेषकर वे जिनके अन्य देशों के साथ बिजनेस संबंध हैं, सक्रिय रूप से विदेशी कर्मचारियों को अपॉइंट कर रहे हैं, तथा अपनी वेबसाइटों पर वर्तमान खाली पदों को पोस्ट कर रहे हैं। अपने रुचि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनियों की सीधे तलाश करें। रिटेल व्यापार क्षेत्र का एक अच्छा उदाहरण "Pyatyorochka" (Пятёрочка) कंपनी है, जो देश के सभी क्षेत्रों में काम करती है। इसकी वेबसाइट पर ब्राउज़ करें, अपना शहर निर्दिष्ट करें, "Вакансии" (खाली पद) खंड ढूंढें, उपयुक्त पद चुनें, और अपना संपर्क विवरण दर्ज करें।

जनसंपर्क और सिफारिशें

रूस में पहले से ही काम कर रहे लोगों के साथ नेटवर्किंग, खाली पदों को खोजने और हमेशा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं होनवाले नौकरी के प्रस्तावों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक फायदेमंद तरीका हो सकता है। अपने प्रवासी समुदाय और साथी देशवासियों के समूहों के बीच रोजगार के अनुभवों पर चर्चा करें।

यदि आपके पास अभी भी प्रश्न हैं, तो विदेशी नौकरी तलाशने वालों और एम्पलॉयर्स के लिए मंच देखें, जैसे कि विदेशी नागरिकों और एम्पलॉयर्स के लिए मंच: विदेशी नागरिकों के प्रश्नों की सूची। बातचीत शुरू करने के लिए, बस रजिस्टर करें।

एक रूसी कहावत है: "Без труда не вытащишь и рыбку из пруда" (बिना जोखिम उठाए कुछ हासिल नहीं होता)। रोजगार, नौकरी की खोज और कार्यदिवसों के लिए कागजी कार्रवाई की जटिलता, परिणामों से कही अधिक उचित साबित होगी: आय और आत्मबोध।

जब आप रूस में नौकरी के लिए आवेदन करें तो वीज़ा या वर्क परमिट प्राप्त करने की आवश्यकताओं और नियमों पर विचार करना न भूलें। आवश्यक डॉक्युमेंट्स उपलब्ध कराने और स्थापित प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए तैयार रहें। विशिष्ट जानकारी और सलाह प्राप्त करने के लिए माइग्रेशन विशेषज्ञों, भर्ती करने वालों या वकीलों से सहायता लेने की भी सलाह दी जाती है।

रोजगार इंटरव्यू

अधिकांश मामलों में, नौकरी मिलने से पहले आपको इंटरव्यू (कभी-कभी कई बार) देना होगा। यह ऑफिस में आमने-सामने की मीटिंग हो सकती है या कंपनी के प्रबंधक या एचआर यूनिट के प्रमुख के साथ ऑनलाइन मीटिंग हो सकती है। यदि आपने अपना रिज्यूमे जमा किया है, तो उसमें आपके बारे में पहले से ही कुछ जानकारी मौजूद होती है। यदि नहीं, तो अब समय आ गया है कि आप अपने बारे में बताएँ और नौकरी के लिए खुद को "पेश" करें।

सामान्यतः इंटरव्यू में कई स्टेज होती हैं।

  • 1

    इंटरव्यू के लिए आमंत्रण एवं उम्मीदवार की तैयारी। आपको आपकी अपॉइंटमेंट के समय और स्थान के बारे में बता दिया जाएगा। कंपनी की जानकारी पर शोध करें, और अपने रोजगार क्षेत्र से संबंधित सामान्य प्रश्नों के उत्तर पहले से सोच लें।

  • 2

    बधाई और परिचय। एक ऐसा स्टेज जहाँ दोनों पार्टी अपने बारे में संक्षेप में बात करती हैं, सहज माहौल बनाने के लिए प्रश्न पूछते हैं।

  • 3

    योग्यता और अनुभव के बारे में प्रश्न। एम्पलॉयर आपसे आपके काम के अनुभव, योग्यता और कौशल के बारे में पूछेगा। आप अपना पोर्टफोलियो प्रस्तुत कर सकते हैं, तथा अपनी उपलब्धियों और प्रोजेक्ट्स के बारे में बता सकते हैं।

  • 4

    व्यवहार संबंधी प्रश्न या टेस्ट। एम्पलॉयर आपसे ऐसे प्रश्न पूछ सकता है जो आपकी प्रेरणा, आपके व्यक्तित्व के लक्षणों और समस्या-समाधान क्षमताओं का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किए गए हों। असल जीवन के उदाहरण देने और विभिन्न परिस्थितियों में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। इस स्टेज को एक टेस्ट, एक भूमिका-निभाने वाले खेल या एक व्यावहारिक कार्य द्वारा बदला जा सकता है।

  • 5

    आवेदक के प्रश्न। इंटरव्यू के आखिर में, अपनी रुचि के प्रश्न पूछें: कंपनी, आपके अधिकार और दायित्व, रोजगार अनुबंध के कंटेंट और कार्य स्थितियों के बारे में।

इंटरव्यू के बाद, एम्प्लॉयर आपको बता देगा कि फीडबैक कब मिलेगा।

रोजगार अनुबंधों के प्रकार

1

निश्चित-अवधि

5 वर्ष तक की अवधि के लिए (रोजगार समाप्ति की तिथि निर्दिष्ट की जानी चाहिए)।

2

अनिश्चित-अवधि

अनिश्चित समय के लिए।

3

सिविल कानून अनुबंध

एक निश्चित अवधि के लिए विशिष्ट एकमुश्त काम करने के लिए किया गया अनुबंध।

अनुबंध में निम्नलिखित के बारे में साफ तौर पर बताया जाएगा: कर्मचारी का कुलनाम, प्रथम नाम (पितृनाम, यदि कोई हो) और एम्पलॉयर का नाम, अनुबंध संपन्न होने का स्थान और तिथि, काम का स्थान, श्रम कार्य, काम शुरू करने की तिथि। यदि एक तय अवधि का रोजगार अनुबंध संपन्न होता है, तो इसकी वैधता की अवधि, पारिश्रमिक (मजदूरी दर या वेतन, अतिरिक्त भुगतान, भत्ते, प्रोत्साहन भुगतान), काम के घंटे और आराम की अवधि, काम की विशेष प्रकृति (जैसे, यात्रा), कार्यस्थल की स्थिति, गारंटी और मुआवजा, व्यक्तिगत डेटा के बारे में साफ तौर पर बताया जाएगा।

रोजगार अनुबंध लिखित रूप में, 2 कॉपी में, संपन्न होता है जिसमें प्रत्येक पर पार्टियों द्वारा हस्ताक्षर किए जाते हैं। रोजगार अनुबंध की एक कॉपी कर्मचारी को दी जाती है और दूसरी कॉपी एम्पलॉयर द्वारा रखी जाती है।

सिविल कानून अनुबंध (ГПХ) अन्य अनुबंधों से कई आवश्यक शर्तों के अभाव के कारण अलग होता है (तालिका देखें)। यह बात ध्यान में रखने लायक है।

रूसी संघ के लेबर कोड और आपके रोजगार अनुबंध की शर्तों के अलावा, आपको अपने एम्पलॉयर के आंतरिक श्रम नियमों और अन्य स्थानीय नियमों का पालन करना होगा।

वर्क शेड्यूल और कैलेंडर: रूस में एक कार्य दिवस

1

पांच या छह दिन का कार्य सप्ताह

सोमवार से शुक्रवार या शनिवार तक, क्रमशः 5 दिन या 6 दिन।

2

अंशकालिक रोजगार

अंशकालिक रोजगार, जैसे कि, 09:00 से 13:00 तक।

3

फ्लेक्सिबल शेड्यूल

आपको निश्चित मात्रा में काम करना होगा, लेकिन एम्पलॉयर आपसे यह अपेक्षा नहीं करता कि आप अपना सारा कार्य समय ऑफिस में ही बिताएंगे।

4

शिफ्ट शेड्यूल

आप अलग-अलग दिन, दिन के अलग-अलग समय पर भागीदारों के साथ काम करते हैं, आगे का शेड्यूल बनाते हैं, उदाहरण के लिए, तीन दिन बाद।

5

रोटेशनल पद्धति

2 सप्ताह से कार्य की अवधि बराबर या अधिक समय तक आराम की अवधि के साथ वैकल्पिक होती है।

कार्य दूरसंचारी (ऑनलाइन, दूरस्थ) भी हो सकता है, जहाँ आप ऑनलाइन मौजूद रहते हैं और काम के समय के दौरान नौकरी के कर्तव्यों का पालन करते हैं, अर्थात्, आप कंपनी के ऑफिस में नहीं होते हैं।

रूस में कार्य सप्ताह की अवधि 40 घंटे से अधिक नहीं है (ओवरटाइम कार्य के मामले में, अवधि में लगातार 2 दिनों के लिए 4 घंटे से अधिक की वृद्धि नहीं हो सकती है, जो प्रति वर्ष कुल 120 घंटे है)। 5 दिवसीय प्रोग्राम के साथ, प्रतिदिन 08:00 से 17:00 या 09:00 से 18:00 तक 8 घंटे काम करने का रिवाज है। अधिकतर अवकाश शनिवार और रविवार को होता है। 6 दिन के कार्य सप्ताह के कारण, यह हमेशा रविवार ही होता है।

गैर-कार्य अवकाश पर काम करना निषिद्ध है:

1, 2, 3, 4, 5, 6 और 8 जनवरी को नए साल की छुट्टियां हैं

नये साल की छुट्टियाँ

7 जनवरी

ईसा मसीह का जन्म

23 फ़रवरी

पितृभूमि रक्षक दिवस

8 मार्च

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

1 मई

वसंत और श्रम दिवस

9 मई

विजय दिवस

12 जून

रूस दिवस

4 नवंबर

राष्ट्रीय एकता दिवस

इसका अपवाद सेवा और मनोरंजन उद्योग में रोजगार है, जहाँ इन दिनों काम करने से कंपनियों को उच्च लाभ प्राप्त होता है, तथा ऐसी कंपनियां भी हैं जो निरंतर प्रोडक्शन करती हैं। ओवरटाइम प्रीमियम की गिनती अलग से की जाती है। कानून की अपेक्षाओं के अनुसार, ओवरटाइम काम के लिए निम्न प्रकार से भुगतान किया जाता है: पहले 2 घंटों के लिए डेढ़ गुना दर पर; और बाद के घंटों के लिए दोगुनी दर पर।

रात्रिकालीन कार्य (22:00 से 06:00) का शुल्क भी अलग से लिया जाता है। ऐसे दिनों के लिए वेतन में न्यूनतम 20% की वृद्धि का प्रावधान है। किसी को लगातार 2 शिफ्टों में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। किसी भी शिफ्ट में कर्मचारी को सप्ताह में कम से कम एक बार लगातार 42 घंटे आराम करना आवश्यक है।

"Делу время, потехе час" (पहले व्यापार, फिर मौज), एक रूसी कहावत है जो आराम से अधिक काम की प्राथमिकता पर जोर देती है।

रूस में लंच ब्रेक आमतौर पर 13:00 से 14:00 बजे तक होता है। जैसा कि कहावत है, यह ठीक एक घंटा है! इस समय कोई महत्वपूर्ण अपॉइंटमेंट निर्धारित नहीं होती हैं।

छुट्टी की अवधि बिजनेस प्रोफ़ाइल पर निर्भर करती है। रोजगार अनुबंध के तहत एक कर्मचारी प्रति वर्ष 28 दिनों के सवेतन अवकाश का हकदार है (यह नियम सिविल कानून अनुबंध (ГПХ) पर लागू नहीं होता है)। यदि आवश्यक हो, तो आप एम्पलॉयर की सहमति से अवैतनिक अवकाश (तथाकथित "अपने खर्च पर" अवकाश) ले सकते हैं।

Gazeta.ru (Газета.ru), स्रोत: रूसी संघ के श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय (Минтруд РФ)

व्यावसायिक शिष्टाचार और ड्रेस कोड

रूसी व्यापार शिष्टाचार अंतर्राष्ट्रीय नियमों पर आधारित है, लेकिन इसकी अपनी कई खूबियां हैं। इन विशिष्टताओं का ध्यान रखें, और आप सफलतापूर्वक बिजनेस कम्युनिटी में घुल-मिल जाएंगे तथा साथियों और साझेदारों के साथ सुखद और प्रोफेशनल रिश्ते बना पाएंगे।

मौखिक कम्युनिकेशन शिष्टाचार

पुरुष आमतौर पर मिलते समय हाथ मिलाते हैं। आत्मविश्वासी और विनम्र रहें, लेकिन बहुत अधिक सख्ती से हाथ मिलाने से बचें। महिला साथियों के बीच, तथा पुरुष और महिला के बीच, मुस्कुराहट और बधाई के वाक्यांश आमतौर पर स्वीकार्य होते हैं।

उदाहरण के लिए, आप किसी व्यक्ति को उसके नाम और पितृनाम से अथवा केवल नाम से बुला करके सुप्रभात कह सकते हैं।

एक नियम के तौर पर, सीनियर साथियों और सीनियर लोगों को उनके नाम और पितृनाम से बुलाया जाता है।

बिजनेस मीटिंग्स या बातचीत के दौरान, सचेत रहें और बातचीत में भाग लें। रचनात्मक और विनम्र भाषा का प्रयोग करें।

साथियों के साथ रोजमर्रा की बातचीत में घरेलू और पारिवारिक विषयों पर चर्चा करना स्वीकार्य है, लेकिन अनावश्यक विवरण के बिना। सुनिश्चित करें कि दूसरे व्यक्ति को विषय में रुचि हो।

आपको ऐसे मुद्दों और विषयों पर चर्चा करने से बचना चाहिए जिन्हें अस्वीकार्य माना जा सकता है: निजी जीवन, स्वास्थ्य, धर्म और राजनीति।

यदि बिजनेस प्रोग्रामों में भोजन परोसा जाता है, ऐसे में अगर आपको किसी मसाले या व्यंजन से परहेज हो तो बता दें। रूस में पुरुष और महिलाएं एक ही कमरे में खाना खाते हैं और एक ही मेज पर बैठते हैं।

यदि आपके साथियों की मेज पर कोई सीट खाली हो तो उनसे पूछें कि क्या आप भी वहाँ बैठ सकते हैं।

काम के घंटों के दौरान फोन या वीडियो कॉल पर ऊंची आवाज में बात न करें, खासकर निजी मामलों पर। संगीत न बजाएं, इससे साथियों या ग्राहकों का ध्यान भंग हो सकता है। अपने फोन के लिए तटस्थ रिंगटोन चुनना भी बेहतर है।

लेखन में व्यावसायिक शिष्टाचार

कार्य चैट

आप काम के लिए कपड़े कैसे चुनते हैं?

कर्मचारियों की दिखावट और साफ-सफाई पर बहुत ध्यान दिया जाता है।

रूस में एक कहावत है: "Встречают по одежке, провожают по уму" (सतही निर्णयों से ऊपर उठें, और व्यक्ति की असलियत पहचानें), जो न केवल आपके व्यक्तिगत गुणों के महत्व पर बल देता है, बल्कि आपके रूप-रंग की पहले प्रभाव के महत्व पर भी बल देता है।

ड्रेस कोड

ड्रेस कोड मुख्यतः आपकी नौकरी के पद पर निर्भर करता है।

यदि आप एक ऑफिस कर्मचारी हैं

बिजनेस परिधान या केजुअल वस्त्रों की आवश्यकता है। घर के अंदर ही जूते बदलना आवश्यक है। कपड़ों में स्पोर्टी तत्व कार्यालय शैली के लिए कम से कम उपयुक्त हैं।

एम्पलॉयर स्थानीय मानक कार्यों में उपस्थिति संबंधी आवश्यकताएं निर्धारित कर सकता है। ऐसे मामलों में इनका अनुपालन अनिवार्य है।

अन्य प्रकार के रोजगार

कुछ सेवा उद्योगों, जैसे चिकित्सा, ट्रांसपोर्टेशन आदि में वर्दी का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर यह कंपनी के लोगो के साथ आता है। आपको ब्रांडेड ऑफिस सामग्री और अन्य कार्य संबंधी सामान दिए जा सकते हैं। यदि आपको अपॉइंटेमेंट के समय उपस्थिति संबंधी आवश्यकताओं के बारे में नहीं बताया गया है, तो बेहतर होगा कि आप स्वयं ही इसके बारे में पूछ लें।

पुरुषों के लिए ड्रेस कोड

क्लासिक बिजनेस स्टाइल में, सूट पहनने का रिवाज है (सर्दियों में गहरे रंग का, गर्मियों में थोड़े हल्के रंग का)। यह बेहतर है कि शर्ट हल्के रंग की हो। साधारण रंग और डिजाइन वाली टाई स्वीकार्य है। कपड़ें इस्त्री होने चाहिए।

जूते साफ़-सुथरे होने चाहिए। क्लासिक काला या भूरा रंग सबसे आम है। मोजे पैंट और जूते के रंग के ही होने चाहिए।

महिलाओं के लिए ड्रेस कोड

बिज़नेस वगैरह वाली जगह में महिलाएं अक्सर जैकेट या ब्लेज़र के साथ विशेष ट्राउजर पहनती हैं, या फिर शर्ट या ब्लाउज के साथ घुटने से नीचे तक की स्कर्ट पहनती हैं। रंग सौम्य हो सकते हैं, और सहायक उपकरण भी आकर्षण के रूप में स्वीकार्य हैं। गर्मी के दिनों में भी कम लंबाई और खुले कंधों वाले कपड़े पहनने की सिफारिश नहीं की जाती है।

जूते बंद होने चाहिए और उनकी एड़ी कम होनी चाहिए। टाइट्स और जूते का रंग कपड़ों से मेल खाना चाहिए।

यह महत्वपूर्ण है कि आप समझदारी से मेकअप करें, तथा साफ-सुथरा हेयर स्टाइल रखें। आभूषण न्यूनतम होने चाहिए।

यदि धार्मिक या जातीय पृष्ठभूमि कामकाजी महिलाओं की उपस्थिति (लंबे कपड़े, सिर पर स्कार्फ) को नियंत्रित करती है, तो आपको रूस में इस तरह के ड्रेस कोड पर प्रतिबंध नहीं मिलेगा।

उपरोक्त शिष्टाचार और ड्रेस कोड टिप्स का अध्ययन करने के अलावा, किसी विशेष कंपनी के कर्मचारियों के शौक का निरीक्षण करना हमेशा एक अच्छा विचार है ताकि आप व्यावसायिक दुनिया के नियमों का बेहतर ढंग से पालन कर सकें।

रूस में काम करने के लिए विदेशियों को आसानी से नौकरी पर रखा जाता है। नौकरी पाने के लिए आपको ढेर सारे कागजी काम पूरे करने पड़ते हैं, फिर भी यहाँ नए अनुभव, ज्ञान, संपर्क और संतुष्टि के अवसर आपका इंतजार करते हैं। विशेष संसाधनों के माध्यम से खाली पदों की खोज पर ध्यान दें, देश और रूसी श्रम बाजार का अध्ययन करें, और एम्पलॉयर्स और साथियों के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत करने के लिए भाषा में निपुणता प्राप्त करें।

आपके प्रयास, जिम्मेदारी और नए देश के अनुकूल ढलने की तत्परता भी रूस में आपके सफल रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्वागत!