आप कहाँ जाना चाहते हैं? रूस में
ट्रांसपोर्ट सिस्टम और रहने की जगह

इस लेख में, हम रूस में ट्रांसपोर्ट सिस्टम और रहने की जगह के सभी पहलुओं पर गहराई से नज़र डालेंगे। अपनी सहायता के लिए हमारे उपयोगी सलाह, मेमो, संकेत, तथा सर्वोत्तम संसाधनों के लिंक पाएं। चाहे आप छात्र हों, प्रवासी हों या विज़िटिंग प्रोफेशनल हों, यह व्यापक लेख रूस में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट के लिए आपका अत्यावश्यक गाइड बन जाएगा!

decor
अगर आप लंबे समय के लिए रूस आने की योजना बना रहे हैं, चाहे नौकरी करने के लिए, अध्ययन करने के लिए या सिर्फ यात्रा करने के लिए, तो आपको दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा: ट्रांसपोर्ट सिस्टम और रहने की जगह।
रूस का ट्रांसपोर्ट सिस्टम अच्छी तरह से विकसित है, लेकिन इसे समझना कठिन हो सकता है। आधुनिक सबवे से लेकर रेल सड़क नेटवर्क तक, यह जानना महत्वपूर्ण है कि इस विशाल देश में इधर से उधर कैसे जाया जाए।
जहाँ तक रहने की जगह की बात है, रूस में सस्ते हॉस्टल से लेकर शानदार अपार्टमेंट तक कई तरह के विकल्प मिलते हैं। हालाँकि, घर किराए पर लेने की अपनी बारीकियां हैं, इसलिए स्थानीय नियमों की समझ बहुत ज़रूरी है।

शहर को जानना और समझना

रूस के नक्शे पर प्रत्येक बिंदु एक अद्वितीय स्थान है। समय के साथ आप देश के भूगोल, जलवायु और भूदृश्य के बारे में सब कुछ जान जाएंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़कों, चौकों, घरों, इमारतों, शैक्षिक और चिकित्सा संस्थानों, खेल सुविधाओं, स्मारकों) से परिचित हो जाएंगे, पर्यावरण के अनुसार ढल जाएंगे और अपने आस-पास के लोगों से आसानी से मिलेंगे और बातचीत करेंगे।

सही जगह पर कैसे पहुँचें

आपका रूस में स्वागत है! एक विशाल देश, जहाँ गाड़ियों से भी यात्रा करना बहुत कठिन है! इसके विपरीत, शहर में घूमना एक दर्शनीय स्थल वाली खुशी है और स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी गतिविधि है जिसका आनंद हर कोई ले सकता है।

स्थान-आधारित सेवाएं भिन्न हो सकती हैं, लेकिन उन सभी में बहुत सारी विशेषताएं हैं जो आपके लिए अपनी नई जगह में घुमना फिरना आसान बना देता है और आप इस काम में निपुण हो जाते हैं। उनके फायदे स्पष्ट हैं:

  • 1

    सटीक दिशा-निर्देश और रियल टाइम नेविगेशन। सेवाएं मार्ग की जानकारी विस्तार से देती हैं और ट्रांसपोर्ट के विकल्पों की सिफारिश करती हैं। GPS ट्रैकिंग की सहायता से, ऐप्स आपको बोलकर गाइड करते हैं। दिशाएं रियल टाइम में अपडेट होती रहती हैं, भले ही आप गलत मोड़ ले लें या रास्ता भटक जाएं।

  • 2

    जगहों और संगठनों की खोज। ये सेवाएं किसी भी संगठन, उनके संपर्क विवरण और कार्य घंटों के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं। "आस-पास खोजें" प्रकार की सुविधाओं की सहूलत से आप अपने वर्तमान स्थान के निकट स्थित संस्थानों या आकर्षणों की खोज कर पाते हैं। यह स्वतः स्फूर्त तरीके से टहलने और आस-पड़ोस के बारे में पता लगाने का एक परफेक्ट तरीका है।

  • 3

    रिव्यू और रेटिंग्स। समय निकालकर रिव्यूज़ को ध्यान से पढ़ें। दूसरे उपयोगकर्ताओं के फ़ीडबैक आपको घूमने या खाने की जगह तय करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

  • 4

    ऑफ़लाइन मैप। कई ऐप्स ऑफ़लाइन इस्तेमाल के लिए मैप्स को डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं, जो विशेष रूप से तब उपयोगी हो जाता है जब इंटरनेट की पहुंच सीमित हो जाती है, या सिग्नल कमजोर हो जाता है।

  • 5

    अनेक भाषाएं। ऐप्स में विभिन्न भाषाओं की सुविधा होने से भाषा वाली बाधा खत्म हो जाती है।

सामान्य नेविगेशन सेवाओं के अलावा, विभिन्न शहरों में पर्यटकों के लिए कुछ स्पेशलाइज़्ड ऐप्स भी उपलब्ध हैं। भला हो "Uznai Moskvu" (Узнай Москву) और "Mosty Peterburga (Мосты Петербурга)" जैसे एप्लिकेशंस का, आप मॉस्को के दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या सेंट पीटर्सबर्ग में पुलों के उद्घाटन के लिए यात्रा का प्रोग्राम निर्धारित कर सकते हैं।

नए वातावरण के अनुकूल ढलने में प्रवासी समुदायों की भूमिका

विस्मयादिबोधक चिह्न

निवास स्थान बदलते समय, साथ ही यात्रा करते समय, समाज और स्थान के बारे में अच्छी जानकारी रखना महत्वपूर्ण है।

कई लोग गाइड की मदद लेते हैं, कोई टूर पैकेज लेते हैं, या दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रोग्राम ऑनलाइन देखते हैं। अगर आप मुख्य रूप से रोजगार देने वाले संस्थानों, रहने के लिए जगह, सरकारी एजेंसियों और सार्वजनिक सेवाओं में रुचि रखते हैं, तो प्रवासी समुदाय वह समूह है जहाँ प्रवासी अपने देश के लोगों से मिलते हैं, अनुभव साझा करते हैं और एक-दूसरे को भावनात्मक रूप से सहारा देते हैं।

प्रवासी समुदाय अक्सर भाषा और पेशेवर प्रशिक्षण कोर्स जैसे प्रोग्रामों का आयोजन करने तथा नौकरी खोजने में सहायता प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। वे जरूरतमंद प्रवासियों को अस्थायी आवास, भोजन और कपड़े भी उपलब्ध करा सकते हैं। लोग ऐसे समुदायों में अपनी संस्कृति और मातृभूमि के साथ अधिक निकट संबंध महसूस कर सकते हैं। बताने की ज़रूरत नहीं है, कि प्रवासी समुदाय बहुप्रजातीय रूसी समाज की सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखने में योगदान देते हैं। प्रवासी समुदाय स्थानीय अधिकारियों के सामने और अन्य संगठनों में प्रवासियों के हितों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वे प्रवासियों के अधिकारों की वकालत करते हैं।

रूस आने से पहले, नज़दीकी कॉमनवेल्थ सेंटर या अपने देश से आए लोगों की बिरादरी के बारे में पता करने के लिए काउंसलेट से मालूम करें, इंटरनेट पर खोजबीन करें, या उन लोगों से पूछें जो पहले से ही रूस में रह रहे हैं। उनके उदाहरण "Kyrgyzy w Moskve" (Кыргызы в Москве), "Tajiki Rossii" (Таджики России), "Uzbeki w Sankt-Peterburge" (Узбеки в Санкт-Петербурге), Uzbekskiye Diaspory v RF (Узбекские диаспоры в РФ) हैं।

कुछ शहरों में प्रवासियों की डायरेक्टरीज़ होती हैं जिनमें संपर्क जानकारी भी होती है। उदाहरण के लिए, टॉम्स्क इलाके में ऐसी निर्देशिका मिल जाती है: प्रवासी डायरेक्टरी

रूस के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम

रूस में लंबे समय तक निवास या वहाँ रहने के दौरान, आपको निश्चित रूप से ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की ज़रूरत पड़ेगी। अगर आपके पास अपनी कार नहीं है तो चिंता न करें, क्योंकि रूस में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कई प्रकार के साधन उपलब्ध हैं। किराया बहुत सस्ता है और समय-सारणी नियमित है।

Транспорт

जमीनी ट्रांसपोर्टेशन में बस, ट्रॉली बस, स्ट्रीटकार, मिनी बस (जिन्हें "मार्श्रुत्का" भी कहा जाता है) और टैक्सी शामिल हैं। बसें (शहर और कम्यूटर बसें, मिनी बसें), ट्रॉली बसें और स्ट्रीटकार मध्यम और बड़े शहरों के लिए आम हैं। छोटे शहरों और कस्बों में अक्सर केवल बसें ही चलती हैं। समय सारणी में सामान्य अंतराल 10 से 30 मिनट के बीच के होते हैं। अधिकतर मामलों में आप समय-सारणी भी देख सकते हैं। बसें, ट्रॉली बसें और स्ट्रीट कारें यात्रियों को उठाती हैं और स्टॉप पर छोड़ती हैं। मार्ग संख्या (कभी-कभी अंतिम स्टॉप और मुख्य स्टॉप्स) बोर्ड पर लिखी होती है।

मारश्रुत्का

कुछ लोगों को मारश्रुत्का का रूट सिस्टम अजीब लग सकता है। ये बसें या मिनी बसें होती हैं जो कुछ ख़ास मार्गों पर चलती हैं, और ये मार्ग आमतौर पर पारंपरिक सार्वजनिक बसों के मार्गों से अलग होते हैं। उनके मार्गों के निश्चित स्टॉप के अलावा, आप सामान्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्टॉप पर भी उन पर चढ़ सकते हैं। कुछ शहरों में आपको इनमें चढ़ने के लिए अपना हाथ उठाना पड़ेगा, जैसा कि आप टैक्सी बुलाते समय करते हैं। यह मुद्रा ऐसी होती है: हाथ को बगल की ओर फैलाकर, जमीन के समानांतर रखें।

रूसी सबवे

एक मज़ेदार तथ्य

सेंट पीटर्सबर्ग में "Admiralteyskaya" (Адмиралтейская) स्टेशन और मॉस्को में "Park Pobedy" (Парк Победы) दुनिया के सबसे गहरे सबवे स्टेशनों में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

"Admiralteyskaya" (Адмиралтейская) सबवे स्टेशन, ट्यूलिप, CC BY-SA 4.0, Wikimedia Commons के माध्यम से
सबवे स्टेशन

रूसी सबवे स्टेशन के डिजाइन बहुत सुंदर हैं और विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है। कई स्टेशन अपने युग की वास्तुकला की उत्कृष्ट कृतियां हैं।

  • 1

    स्तालिनवादी नियोक्लासिसिज़्म युद्ध के बाद के पुनर्निर्माण काल (1945-1953) के दौरान, सोवियत संघ ने स्तालिनवाद के युग में कदम रखा, जिसे मॉस्को सबवे के आर्किटेक्चर में जीवंत रूप से दर्शाया गया है। इस शैली के स्टेशन भव्य होते हैं और इनमें ऊंची छतें, संगमरमर की दीवारें, कांसे के झूमर और मूर्तियां होती हैं। इनके क्लासिक उदाहरण "Komsomolskaya" (Комсомольская), "Маяковская" (Mayakovskaya) और "Ploshchad Revolyutsii" (Площадь Революции) स्टेशन हैं।

  • 2

    आर्ट डेको और रचनावाद। 1930 और 1940 के दशक में, मॉस्को सबवे ने आर्ट डेको और रचनावाद के सिद्धांतों को मूर्त रूप दिया। इन्हें ज्यामितीय पैटर्न, उभरे डिज़ाइन वाले पैनल, कांच की दीवारों और चमकीले रंगों द्वारा दर्शाया जाता है। "Novoslobodskaya" (Новослободская), "Маяковская" (Mayakovskaya) और "Arbatskaya" (Арбатская) स्टेशन आर्ट डेको और रचनावाद शैलियों के शानदार उदाहरण हैं।

  • 3

    मॉडर्न आर्किटेक्चर हाल के दशकों के सबवे स्टेशन आधुनिक डिज़ाइन और टेक्नॉलोजी रूझानों को दर्शाते हैं। काँच, धातु और लाइट्स इस शैली की प्रमुख विशेषताएं हैं। मॉस्को में मॉडर्न स्टेशनों के उदाहरणों में ये शामिल हैं: "Delovoi Tsentr" (Деловой Центр), "Troparyevo" (Тропарёво) और "Salaryevo" (Саларьево)।

  • 4

    नियोक्लासिकल और रेट्रो कुछ सबवे स्टेशन असली क्लासिक शैलियों को कायम रखते हैं और नियो क्लासिकल और रेट्रो डिज़ाइन का संयोजन प्रदर्शित करते हैं। इन स्टेशनों को आमतौर पर मोज़ैक, भित्ति चित्र, मेहराब और स्तंभों से सजाया जाता है, जिससे उन्हें परिष्कृत और सुंदर रूप मिलता है। इनके क्लासिक उदाहरण "Kurskaya" (Курская), "Smolenskaya" (Смоленская) और "Arbatskaya" (Арбатская) स्टेशन हैं।

रूसी सबवे की प्रत्येक शैली न केवल अपने समय की वास्तुकला विरासत को दर्शाती है, बल्कि सुंदरता और अनूठेपन को भी दर्शाती है, जिससे सबवे की सवारी रूस के इतिहास और संस्कृति से होते हुए एक शानदार यात्रा बन जाती है।

लोगो

किराये और पेमेंट

रूस में, किराया स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित किया जाता है। ट्रांसपोर्ट के विभिन्न साधनों का किराया अलग-अलग होता है और यह दिन के समय पर भी निर्भर हो सकता है।

उदाहरण के लिए, टॉम्स्क शहर में बस की सवारी में 32 रूबल लगता है, जबकि ट्राम या ट्रॉलीबस की सवारी में 30 रूबल लगता है (जनवरी 2026)।

मैं अपना किराया कैसे दूं?

किराये का पेमेंट नकद या बैंक कार्ड द्वारा किया जाता है।

कई शहरों के अपने ट्रांसपोर्ट कार्ड (यात्रा पास) हैं:

1. एक या अनेक यात्राओं के लिए। 2. समय-आधारित (उदाहरण के लिए, 3 दिन या एक महीने के लिए); या असीमित।

Восклицательный знак

सुझाव! अधिकतम मूल्य वाले कार्ड खरीदें। आप जितनी अधिक यात्राएं करेंगे, प्रत्येक यात्रा उतनी ही सस्ती होगी।

इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट कार्ड में कई ट्रांसपोर्ट विकल्पों (उदाहरण के लिए, बस + सबवे) को मिला देने से किराया कम हो जाता है। इस तरह आप अपनी यात्राओं में पैसे बचा सकते हैं।

मास्को में Troika (Тройка) कार्ड इस्तेमाल होता है। ("Тройка" को टॉप अप करना और उसका वेरिफिकेशन करना)। और सेंट पीटर्सबर्ग में वे "Podorozhnik" (Подорожник) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं (अपने "Подорожник" ट्रांसपोर्ट कार्ड को टॉप अप करें | "GorodPay")।

"Podorozhnik" (Подорожник) ट्रांसपोर्ट कार्ड

एलेक्स "फ्लोर्स्टीन" फेडोरोव, सार्वजनिक डोमेन, Wikimedia Commons के माध्यम से

कज़ान का ट्रांसपोर्ट कार्ड

पस्कोव का ट्रांसपोर्ट कार्ड

मैं अपने कार्ड को टॉप-अप कैसे करूँ?

नीचे आप अपने "Тройка" ट्रांसपोर्ट कार्ड को टॉप-अप करने के निर्देश देख सकते हैं।

  • 1

    टॉप-अप करने का एक तरीका चुनें।

  • "Metro Moskvy" (Метро Москвы) मोबाइल ऐप
    • App Store या Google Play से ऐप डाउनलोड करें।

    • ऐप में साइन इन करें या लॉग इन करें।

    • "Пополнить карту" (कार्ड टॉप अप) अनुभाग चुनें।

    • अपने "Тройка" कार्ड को फ़ोन के पीछे टैप करें।

    • टॉप अप राशि भरें।

    • टॉप-अप के लिए बैंक कार्ड से पेमेंट करें।

    ई-वॉलेट
    • अपने उस ई-वॉलेट में लॉग इन करें (उदाहरण के लिए, "Sberbank Online" (Сбербанк Онлайн), "Yandex.Dengi" (Яндекс.Деньги) या "QIWI Koshelyok" (QIWI Кошелек)) जो ट्रांसपोर्ट कार्ड टॉप-अप करने की सुविधा देता है।

    • "Транспорт" (ट्रांसपोर्ट) अनुभाग चुनें।

    • ट्रांसपोर्ट कार्ड की सूची से "Тройка" चुनें।

    • अपना "Тройка" कार्ड नंबर डालें।

    • टॉप अप राशि भरें।

    • अपने ई-वॉलेट खाते से टॉप-अप के लिए पेमेंट करें।

    सबवे टिकट ऑफिस
    • सबवे टिकट ऑफिस से संपर्क करें।

    • कैशियर को बताएँ कि आप अपना "Тройка" कार्ड टॉप-अप करना चाहते हैं।

    • कैशियर को अपना "Тройка" कार्ड दें और टॉप-अप राशि बताएँ।

    • टॉप-अप के लिए नकद या बैंक कार्ड से पेमेंट करें।

    स्वयं-सेवा टर्मिनल
    • सबवे या ग्राउंड ट्रांसपोर्ट का स्वयं-सेवा टर्मिनल खोजें।

    • "Пополнение транспортных карт" (ट्रांसपोर्ट कार्ड टॉप-अप) अनुभाग चुनें।

    • अपने "Тройка" कार्ड को कार्ड रीडर पर टैप करें।

    • टॉप अप राशि भरें।

    • टॉप-अप के लिए नकद या बैंक कार्ड से पेमेंट करें।

  • 2

    राशि क्रेडिट होने की प्रतीक्षा करें।

  • मोबाइल एप्लिकेशन या स्वयं-सेवा टर्मिनल के ज़रिए टॉप-अप करने पर धनराशि तुरंत जमा हो जाती है। कैशियर या ई-वॉलेट के ज़रिए टॉप-अप करते समय, धनराशि जमा होने में 30 मिनट तक का समय लग सकता है।

  • 3

    कार्ड का बैलेंस देखें।

  • ट्रांसपोर्ट सुविधा का इस्तेमाल करने के दौरान टर्नस्टाइल या वैलिडेटर के रीडर पर अपना "Тройка" कार्ड टैप करें। मौजूदा शेष राशि स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

विस्मयादिबोधक चिह्न

सुझाव:

  • अपने "Тройка" कार्ड को टॉप-अप करने से पहले पक्का करें कि उसमें कुछ राशि पहले से हो। अन्यथा कार्ड ब्लॉक हो सकता है।
  • कार्ड को टॉप-अप अनुमानित यात्रा के लिए पर्याप्त राशि से करें।
  • चेक या कार्ड टॉप-अप रसीदें भविष्य के लिए रखें।

आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्टॉप या सबवे टिकट ऑफिस से ट्रांसपोर्ट कार्ड खरीद सकते हैं। यात्रा का पेमेंट करने के लिए आपको अपने कार्ड को वाहन में लगे इलेक्ट्रॉनिक रीडर पर टैप करना होगा। आप सबवे में प्रवेश करते समय भी टिकट ऑफ़िस से टिकट खरीद सकते हैं। कुछ शहरों में, अगर आपने बैंक कार्ड से प्रवेश शुल्क का पेमेंट कर दिया है तो आप सबवे में चढ़ हो सकते हैं। ऐसा करने के लिए, बस अपने कार्ड को टर्नस्टाइल पर टैप करें।

अगर आपके स्थान पर ट्रांसपोर्ट कार्ड के ज़रिए पेमेंट की सुविधा नहीं है, तो आपको वाहन पर चढ़ते या उतरते समय ड्राइवर या कंडक्टर को किराया देना होगा।

टिकट को यात्रा के अंत तक अपने पास रखना चाहिए, क्योंकि निरीक्षक इसकी जाँच कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा अलग सीट पर बैठता है, तो आपको उसका किराया देना होगा। 7 वर्ष से कम आयु का बच्चा जो अलग सीट पर नहीं बैठता है, उसे निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। मानक किराया देने के अलावा, अगर आपके पास कोई सामान (ट्रंक, बक्सा या कोई अन्य बड़ी वस्तु) है, तो आपको उसके लिए भी पेमेंट करना होगा।

अगर आप किराया नहीं देते हैं तो क्या होगा?

क्या आपने कभी "ездить зайцем" (डब्ल्यू टी) अभिव्यक्ति सुनी है? वास्तव में, इसका किसी प्यारे जानवर से कोई लेना-देना नहीं है। इस वाक्यांश का अर्थ है "बिना टिकट के यात्रा करना"। किराये में धोखाधड़ी करने पर आर्थिक जुर्माना देना पड़ सकता है और गाड़ी से उतारा जा सकता है। इसे प्रशासनिक अपराध माना जाता है।

किराया भुगतान

सवारी के दौरान कैसा व्यवहार करें

सवारी के दौरान व्यवहार

ज्ञापन। सवारी के दौरान व्यवहार

  • 1

    गाड़ी के पूरी तरह रुक जाने के बाद ही उसमें चढ़ना और उतरना चाहिए।

  • 2

    सड़कों और रेलमार्गों को केवल तय स्थानों, क्रॉस वॉक या पुल पर ही पार करने की अनुमति है।

  • 3

    अगर गाड़ी में सीट बेल्ट लगी है तो उसे गाड़ी चलने से पहले उसे ज़रूर लगा लें।

  • 4

    गाड़ी चलाते समय ड्राइवर (ऑपरेटर) का ध्यान भंग न करें।

  • 5

    सवारी करते समय यात्री डिब्बे में इधर-उधर न घूमें। रुकने के दौरान बाहर निकलने के लिए तैयार रहें।

  • 6

    खड़े होकर सवारी करते समय हैंडरेल्स को पकड़ें, खिड़कियों या दरवाजों के सहारे न झुकें, अपने हाथ बाहर न निकालें, या दरवाजे हाथ से न खोलें।

  • 7

    अपना सामान सुरक्षित स्थान पर रखें।

  • 8

    रास्ते पर नज़र रखें। अगर आपको नहीं पता कि आपका स्टॉप या स्टेशन कहाँ है, तो ड्राइवर या कंडक्टर से मदद मांगें।

  • 9

    दुर्घटना या यात्रा संबंधी आपात स्थिति में, ड्राइवर, ट्रेन चालक या कंडक्टर के निर्देशों का पालन करें। अगर निकासी की ज़रूरत हो तो शांत रहें और घबराएं नहीं।

  • 10

    यात्रा के दौरान बस स्टॉप या रेलवे स्टेशन पर छोड़ी गई चीजों को न छूएं, उनकी सूचना ड्राइवर, ट्रेन चालक, कंडक्टर या पुलिस अधिकारी को दें।

टैक्सी

तेज़ और आरामदायक यात्रा के लिए, या अगर आप देश या शहर में नए हैं और आपको जगह खोजने में कठिनाई होती है, तो टैक्सी सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। टैक्सी ऑर्डर करने के लिए आप उनके फ़ोन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या "Yandex Go" (Яндекс Go), Maxim, या "Uber" जैसे मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टैक्सी
विस्मयादिबोधक चिह्न

सावधान! टैक्सी किसी भी रंग की हो सकती है, उस पर कंपनी का लोगो या छत पर चेकर्स हो सकता है या नहीं भी हो सकता है।

टैक्सी का चिन्ह

टैक्सी मंगवाना

ऐप में टैक्सी ऑर्डर करते समय आपको ये चीजें दिखेंगी: कार का मॉडल और रजिस्ट्रेशन नंबर, ड्राइवर का नाम, यात्रा का रूट और खर्च, जिसका पेमेंट आप नकद या बैंक कार्ड से कर सकते हैं।

आप यात्रियों की संख्या, रुकने की ज़रूरत, बच्चे या जानवर आपके साथ जा रहे हैं या नहीं (छोटे बच्चों के लिए कारों में बच्चों की सीटें लगी होती हैं) तथा आपके पास सामान है या नहीं बता सकते हैं।

आप किसी ख़ास तिथि और समय के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं, या तुरंत ऑर्डर कर सकते हैं। ऐप में "पता लगाएं" बॉक्स को चेक करने से पता अपने आप दिखने लगेगा।

ऐप का इस्तेमाल करना न केवल बहुत सुविधाजनक है, बल्कि यह सड़क पर कार रोकने से कहीं अधिक सुरक्षित भी है! अगर आप किसी दूसरी जगह रहने जा रहे हैं और फर्नीचर या अन्य बड़ी वस्तुएं ले जा रहे हैं, तो जान लीजिए कि अधिकांश टैक्सी सेवाएं कार्गो ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रदान करती हैं।

कारशेयरिंग, और कार किराए पर कैसे लें

क्या यह अच्छी बात नहीं है कि अधिकांश यातायात नियम और संकेत अंतर्राष्ट्रीय हैं? अगर आपके पास रूसी स्थायी रेज़िडेंस परमिट (ВНЖ) या नागरिकता परमिट है, तो अपना ड्राइविंग लाइसेंस रशियन लाइसेंस से बदल लें। इससे आप कारशेयरिंग जैसी कम समय वाली कार रेंटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे, या ज़्यादा समय के लिए कार किराये पर ले सकेंगे। कारशेयरिंग में प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क लिया जाता है। यात्रा पूरा हो जाने के बाद, आप किराए की कार को शहर में किसी भी स्थान पर छोड़ सकते हैं।

विस्मयादिबोधक चिह्न

कोई कार ढूंढने के लिए, मोबाइल ऐप्स (उदाहरण के लिए, "Delimobil" (Делимобиль), "Yandex Drive" (Яндекс Драйв), "Citydrive" (Ситидрайв). इलेक्ट्रिक स्कूटर खोजने के लिए आप "Whoosh" ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं) का इस्तेमाल करें।

कार शेयरिंग

यहाँ बताया गया है कि आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके कार कैसे किराए पर ले सकते हैं।

  • अपने स्मार्टफोन पर एक ऐप डाउनलोड करें।
  • साइन इन करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी और ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण दें।
  • ऐप के मैप पर वाहन ढूंढें और उसे बुक करें।
  • ऐप या कार्ड का इस्तेमाल करके वाहन चालू करें।
  • अपनी यात्रा पूरी हो जाने के बाद, वाहन को किसी अधिकृत इलाके में पार्क करें और ऐप में किराये की प्रक्रिया पूरी करें।
कार शेयरिंग

यहाँ बताया गया है कि आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसे किराए पर ले सकते हैं।

  • अपने स्मार्टफोन पर एक ऐप डाउनलोड करें।
  • साइन इन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी दें।
  • ऐप के मैप पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढें और उसका QR कोड स्कैन करें।
  • अपनी यात्रा शुरू करने के लिए "Старт" (शुरू करें) बटन दबाएँ।
  • अपनी यात्रा पूरी करें, वाहन को अधिकृत इलाके में पार्क करें और ऐप में किराये की प्रक्रिया पूरी करें।

वाहन किराये पर देने वाले ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए कुछ सुझाव:

  • इस्तेमाल की शर्तों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अपनी यात्रा के पेमेंट के लिए अपना बैंक कार्ड लिंक करें।
  • सुनिश्चित करें कि आपके पास मान्य रूसी ड्राइविंग लाइसेंस है।
  • ऐप के पार्किंग नियमों को पढ़ें और कवरेज इलाकों को देखें।
  • अगर आपके कोई प्रश्न हों, तो ऐप की सहायता टीम से संपर्क करें।

वीकेंड में शहर से बाहर जाना

क्या आप अपने कार्यस्थल या अध्ययन स्थल से काफी दूर रह रहे हैं? क्या आप वीकेंड में किसी पड़ोसी शहर में जाना चाहते हैं या देश में कहीं दूर यात्रा करना चाहते हैं? इस स्थिति में आपको इंटरसिटी ग्राउंड ट्रांसपोर्ट की ज़रूरत होगी। बसें और यात्री रेलगाड़ियां बस स्टेशनों, हवाई अड्डों और यात्री रेल स्टेशनों से प्रस्थान करती हैं। हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक ट्रेनें, उपनगरीय ट्रेनें, ट्रांसफ़र या डायरेक्ट रूट वाली लंबी दूरी की ट्रेनें आपको वांछित स्थान तक ले जाएंगी।

विस्मयादिबोधक चिह्न

टिकटें ट्रेन और बस स्टेशनों में मौजूद टिकट ऑफिस में बेची जाती हैं। आप अपने रूट की योजना बनाने और सबसे उपयुक्त यात्रा चुनने के लिए स्टेशन पर मिलने वाली सूचना सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप ऑनलाइन शेड्यूल देख सकते हैं और "RZhD" (РЖД) वेबसाइट और "Yandex Raspisaniya" (Яндекс Расписания), "Yandex Puteshestviya" (Яндекс Путешествия), "ZhD Bilety" (ЖД билеты) और "Tutu.ru" (Туту.ру) जैसे ऐप्स पर कम्यूटर या इंटरसिटी ट्रेन के लिए टिकट खरीद सकते हैं।

मैं ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदूं?

  • 1

    "РЖД" की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • 2

    एक रूट चुनें:

    • प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन डालें।
    • प्रस्थान तिथि डालें।
    • "Найти билеты" (टिकट खोजें) पर क्लिक करें।
  • 3

    एक ट्रेन और एक डिब्बा चुनें:

    • सिस्टम उपलब्ध ट्रेनों की सूची प्रदर्शित करेगा।
    • प्रस्थान समय, आगमन समय और खर्च के संदर्भ में अपनी सुविधानुसार ट्रेन चुनें।
    • डिब्बे का प्रकार चुनें (कंपार्टमेंट, रिज़र्व्ड सीट, स्लीपर क्लास)।
  • 4

    यात्रियों का विवरण बताएँ:

    • यात्रियों के कुलनाम, प्रथम नाम और पितृनाम डालें।
    • अपनी पहचान सत्यापित करने वाले डॉक्युमेंट का प्रकार बताएँ।
    • डॉक्युमेंट संख्या दर्ज करें।
  • 5

    बैठने की जगह चुनें:

    • यह सिस्टम चुने गए डिब्बे में खाली सीटों की पेशकश करेगा।
    • अपनी सीटें चुनें।
  • 6

    टिकट के लिए पेमेंट करें:

    • पेमेंट का तरीका चुनें (बैंक कार्ड, ई-वॉलेट)।
    • अपने पेमेंट की जानकारी भरें।
    • पेमेंट कन्फ़र्म करें।
  • 7

    एक टिकट लें:

    • पेमेंट पूरा हो जाने के बाद, आपको ई-टिकट अपने ईमेल पते पर मिल जाएगा।
    • टिकट को PDF के रूप में भी सेव करके रखा जा सकता है।

ऑनलाइन टिकट खरीदने के कई लाभ हैं। सबसे पहला है, समय। कैशियर के ऑफ़िस में लाइन में खड़े होने या किसी एजेंसी से संपर्क करना ज़रूरी नहीं है। आप इंटरनेट का इस्तेमाल करके कहीं भी, कभी भी कुछ ही मिनटों में टिकट खरीद सकते हैं। दूसरा है, सुरक्षा। "РЖД" वेबसाइट अत्याधुनिक डेटा सुरक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल करती है जिससे आपकी व्यक्तिगत और पेमेंट जानकारी सुरक्षित रहती है। तीसरा, सुविधा। आपको ट्रेन में चढ़ते समय टिकट दिखाने के लिए उसे प्रिंट करने की ज़रूरत नहीं है। इसे अपने डिवाइस पर सेव करना काफी होगा।

रूस में हवाई यात्रा भी आम और सुविधाजनक है।

देश भर में शहर के अनुसार ऑनलाइन टिकट खोजने और खरीदने के लिए ऊपर बताए संसाधनों में से किसी एक का इस्तेमाल करें। यात्री हवाई यात्रा के नियमों का पालन करें। वे सामान्य रूस के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय का आदेश दिनांक 28.06.2007 N 82 (24.11.2016 को संशोधित) संघीय एविएशन नियमों के अनुमोदन पर "यात्रियों, सामान, कार्गो के हवाई परिवहन के लिए सामान्य नियम तथा यात्रियों, माल प्रेषक, माल प्राप्तकर्ताओं की सेवा के लिए आवश्यकताएं"/"ConsultantPlus" (КонсультантПлюс) हो सकते हैं या चुने गए टिकट प्रकार पर निर्भर कर सकते हैं जैसे कि कोई सामान नहीं, कोई निश्चित तारीख नहीं, कोई रिफ़ंड नहीं, प्राथमिकता बोर्डिंग आदि।

रहने की जगह चुनना

रहने की जगह के कई विकल्प हैं: होटल में ठहरें, घर किराए पर लें या खरीदें। कम समय रुकने के लिए, अगर आपने अभी तक काम करने के स्थान पर निर्णय नहीं लिया है या अधिक उचित इलाका चुनना चाहते हैं, तो आप घर किराए पर ले सकते हैं या किसी होटल (हॉस्टल) में रह सकते हैं। कोई व्यक्ति एक कमरा या हॉस्टल, डॉरमेट्री या अपार्टमेंट में एक कमरा, या पूरा अपार्टमेंट और यहाँ तककि एक घर भी किराये पर ले सकता है। आम बोलचाल में इस प्रकार के आवास को "снять койку" (एक कमरा साझा करना) कहा जाता है। मिलने वाली सुविधा पर ही कीमत निर्भर करती है।

हॉस्टल

जब आप कमरा किराये पर लेते हैं, या डॉरमेट्री (हॉस्टल) में रहते हैं, तो आपको शौचालय, स्नानघर और रसोईघर अपने पड़ोसियों के साथ साझा करना होगा। अपार्टमेंट में, रसोईघर और बाथरूम आपके लिए व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध होंगे। और यही एकमात्र अंतर नहीं है।

Хостел

हॉस्टल में रहने से आप आवास का खर्च बचा सकते हैं, लेकिन आपको सामूहिक जीवन और सुविधाओं तक सीमित पहुंच के कारण होने वाली कुछ असुविधाओं के लिए तैयार रहना होगा। कुछ लोग कम गोपनीयता को नुकसान के रूप में देख सकते हैं। साझा कमरे और बाथरूम का मतलब है कि आपको अन्य लोगों के साथ स्थान साझा करना होगा। एक स्थान पर ज़्यादा लोग के जमा होने से कभी-कभी शोर और अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो सकता है। इससे आराम करना कठिन हो जाता है। इसके अलावा, स्टोरेज जगह की कमी के कारण, आपको अपने बड़े लगेज और कपड़े रखने में कठिनाई हो सकती है।

विदेशियों के लिए हॉस्टल में रहने के लाभों में एक ऐसा सामाजिक वातावरण शामिल है, जिससे नए लोगों से जान पहचान करना आसान हो जाता है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोगों के साथ बातचीत करने से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी दिलचस्प और समृद्ध बन जाएगी। इसके अलावा, हॉस्टलों में आमतौर पर फ्लेक्सिबल आवास की सुविधा जैसे कि कम अवधि के लिए ठहरना और ठहरने की अवधि बढ़ाने का विकल्प होता है। इसके अलावा, हॉस्टल अक्सर सुविधाजनक स्थान पर स्थित होते हैं। शहर से बाहर आने वाले पर्यटकों के लिए यह खासियत बहुत आकर्षक होती है।

अपार्टमेंट या कमरा किराए पर लेना

किराए का एग्रीमेंट पर (किरायेदार के रूप में) हस्ताक्षर करने के लिए या किसी हॉस्टल या होटल में जाने पर, आपको अपने पासपोर्ट और आपके साथ रहने वाले सभी लोगों के डॉक्युमेंट्स की ज़रूरत होगी। रहने का खर्च किरायेदारों की संख्या और आवास के आकार पर निर्भर करता है। किराये की शर्तों पर मकान मालिक या मकान मालकिन (अपार्टमेंट के मालिक) के साथ सहमति होनी चाहिए। एग्रीमेंट करते समय, उन डॉक्युमेंट्स की जाँच करें जो परिसर पर मकान मालिक के स्वामित्व की पुष्टि करते हैं।

अपार्टमेंट किराए पर लेना

आपको अपने मकान मालिक से किराये के आवास के पते पर अस्थायी रजिस्ट्रेशन के लिए कहने का अधिकार है। इस तरह के रजिस्ट्रेशन को कोई भी नियोक्ता बिना शर्त स्वीकार कर लेगा, उन तथाकथित "रबर अपार्टमेंट" में रजिस्ट्रेशन के विपरीत, जिनके पते पर नियोक्ता का ध्यान विदेशियों को रोजगार देते समय अक्सर जाता है। वहाँ कई दर्जन लोग पंजीकृत हो सकते हैं, लेकिन उनमें से कोई भी वहाँ वास्तव में न रहता हो। कृपया याद रखें कि किराये के खर्च के अलावा आपको एक महीने के किराये का 100% तक डिपॉजिट के रूप में देना होगा, जो कॉन्ट्रैक्ट की अवधि समाप्त होने पर वापस कर दिया जाएगा, और अगर लागू हो, तो अपने एस्टेट एजेंट (रियल्टर) की सेवाओं के लिए भी पेमेंट करनी होगी।

विस्मयादिबोधक चिह्न

याद रखें कि केवल उन एजेंसियों और रियल एस्टेट एजेंट से संपर्क करें जिनके पास रियल एस्टेट व्यवसाय करने का लाइसेंस है। आप रियल एस्टेट मार्केट की सर्टिफ़ायड कंपनियों और सर्टिफ़ायड स्पेशलिस्ट्स का एकीकृत रजिस्टर वेबसाइट पर उनके लाइसेंस देख सकते हैं। अन्यथा, आप अपने पैसे और आवास को जोखिम में डाल देंगे। एजेंसी की एक वेबसाइट और एक ऑफ़िस होना चाहिए जहाँ आपको एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया जाएगा।

किराया नियमित किश्तों में (महीने के किसी निश्चित दिन पर) या पूरे प्रवास की अवधि के लिए एकमुश्त दिया जा सकता है। किराए वाले घर में, आपको मासिक उपयोगिता (यूटिलिटीज़) यानि बिजली, पानी, हीटिंग, कचरा निपटान और इंटरनेट के बिल की पेमेंट करनी होगी। एक तरह के नियम के तौर पर, कागज़ की रसीदें अपार्टमेंट के मेलबॉक्स में पाई जा सकती हैं। वे इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में भी हो सकते हैं, ऐसी स्थिति में मकान मालिक उन्हें आपको दिखा देंगे। खरीदी गई यूटिलिटीज़ की रेंज अलग-अलग मामलों में भिन्न हो सकती है। अगर आप खुद ही अपने ठहरने की जगह खोजना चाहते हैं, तो इनमें से किसी एक वेबसाइट का इस्तेमाल करें: "Cian" (Циан), "Avito" (Авито), "Ostrovok.ru", "Kvartirka" (Квартирка), "Sutochno.ru" (Суточно.ру), 101HOTELS.com, या "Yandex Puteshestviya" (Яндекс Путешествия) सेवा का इस्तेमाल करें।

किराए की जगह में रहने के नियम

यहाँ तक कि एक अस्थायी आवास भी आपका घर बन जाएगा। इसलिए, यह एक अच्छी बात है कि आप जिस भी जगह को किराए पर लें, वहाँ कुछ नियमों (स्वच्छता, शांति, धूम्रपान निषेध आदि) का पालन करें। कृपया एक असली मकान मालिक की तरह फर्नीचर, उपकरणों और संचार लाइनों का ध्यान रखें। सुरक्षा नियमों का पालन करें, और समस्याएं आने पर होटल रिसेप्शनिस्ट, अपने मकान मालिक या आपातकालीन सेवाओं से इन नंबरों पर संपर्क करें: 101 – अग्निशमन सेवा, 102 – पुलिस, 103 – एंबुलेंस, 104 – गैस सेवा, और 112 किसी भी आपात स्थिति के लिए।

पड़ोसियों के साथ बातचीत मैसेंजर चैट, घोषणाओं के ज़रिए, या निवासियों की मीटिंग्स में होती है। चेक-इन के समय होटल के नियम बताने वाला एक पर्चा दिया जाता है। कमरा या अपार्टमेंट किराए पर लेते समय, एग्रीमेंट में ऐसे नियम आपकी ज़िम्मेदारी बताए जा सकते हैं। अपने मकान मालिक से उन पर चर्चा करें।

रूस में एक अपार्टमेंट खरीदना

अगर आपने रूस में घर खरीदने का फैसला किया है, तो कृपया ध्यान दें कि रूस में अपार्टमेंट या घर खरीदने से किसी विदेशी को कोई विशेषाधिकार या लाभ नहीं मिलता है, न ही इससे टैक्स में कमी आती है। विदेशियों को खरीदे गए घर की पूरी कीमत के 0.3% से 2% तक का रियल एस्टेट टैक्स पड़ता है। अगर कोई मालिक भविष्य में अपना अपार्टमेंट बेचने का फैसला लेता है, तो उसे लाभ का 30% टैक्स रूसी संघ के अपने राज्य को देना होगा।

घर खरीदने के लिए, अधिकांश देशों के 21 वर्ष से अधिक आयु के विदेशी नागरिक खरीदी गई संपत्ति पर रूसी बैंक से मॉर्गेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको कुछ व्यक्तिगत डॉक्युमेंट देने होंगे: विदेशी नागरिक का पासपोर्ट, रूसी भाषा में उसका प्रमाणित अनुवाद, रूसी संघ में मान्य प्रवास की अवधि वाला माइग्रेशन कार्ड (बेलारूस गणराज्य के नागरिकों के लिए ज़रूरी नहीं), रूसी संघ के क्षेत्र में स्थायी या अस्थायी रेज़िडेंस परमिट का एक डॉक्युमेंट, एक डॉक्युमेंट जो रूसी संघ में रहने (निवास) के अधिकार की पुष्टि करता है, साथ ही एक प्रमाणपत्र, जो वर्तमान स्थान पर 3 महीने से अधिक समय तक काम करने की पुष्टि करता है, आपके बैंक द्वारा मांगी जानी वाली अन्य जानकारी और डॉक्युमेंट्स।

रिहायशी कॉम्प्लेक्स

घर खरीदने से स्थायी रेज़िडेंस परमिट (ВНЖ) या नागरिकता परमिट मिलना आसान नहीं होता। कोई विदेशी व्यक्ति खरीदे गए अपार्टमेंट के आधार पर स्थायी रेज़िडेंस परमिट नहीं पा सकता है, लेकिन अस्थायी रेज़िडेंस परमिट पा सकता है। इसमें भी "90/180 नियम" का पालन करना ज़रूरी है।

कृपया ध्यान दें। "90/180" या "180 में से 90" नियम रूस में आपके ठहरने की अवधि को सीमित करता है। रूसी संघ के बॉर्डर चेकपोस्ट पार करने के पहले दिन के बाद, 180 दिनों की उलटी गिनती शुरू होती है, जिसमें से एक विदेशी नागरिक रूस में कुल 90 दिन ही बिता सकता है। आप जितनी बार चाहें, प्रवास की अवधि को बाधित कर सकते हैं। यह सीमा 6 महीने की एक अवधि के लिए प्रभावी है।

"180 में से 90" नियम के अपवाद उन विदेशियों के लिए हैं जो वीज़ा की वैधता अवधि के दौरान या बिना वीज़ा के रूस में रहते हैं। उदाहरण के लिए, बिना वीज़ा के रूस में प्रवेश करने वाले नागरिकों के लिए, अपवाद रूसी संघ के इलाके में काम करने के अधिकार के लिए पेटेंट के रजिस्ट्रेशन, अस्थायी या स्थायी रेज़िडेंस परमिट, पूर्णकालिक शिक्षा, किसी संगठन के साथ रोजगार एग्रीमेंट के समापन (आर्मेनिया, किर्गिस्तान, बेलारूस, कजाकिस्तान के नागरिकों के लिए) के लिए हैं। बहु-प्रवेश बिज़नेस या मानवीय वार्षिक वीज़ा वाले नागरिक हर 180 दिन की अवधि के दौरान रूसी संघ में अधिकतम 90 दिनों तक ही रह सकते हैं।

अब आप इनके बारे में बुनियादी बातें जान गए हैं:

  • रूस में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विकल्प;
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट टिकटें खरीदना;
  • कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर किराये पर लेना;
  • ट्रांसपोर्ट कार्ड पेमेंट, टिकटिंग और शहर में रास्ता बताने के लिए मोबाइल ऐप और सेवाएं;
  • रूस में किराए पर रहने के विकल्प;
  • रेंट एग्रीमेंट स्थापित करने के नियम;
  • रूस में घर खरीदना;
  • रेंटल वेबसाइटें और सेवाएं।

रूस एक विशाल देश है, जिसका ट्रांसपोर्ट नेटवर्क काफी विकसित है, सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण अद्वितीय है और यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत बढ़िया है। हम आपको इस विविधतापूर्ण दुनिया में आमंत्रित करते हैं!

बेझिझक होकर बातचीत करें, खुद को खुले विचारों वाले और सकारात्मक बनाए रखें। हमें यकीन है कि रूस में रहने और यात्रा करने के दौरान आप बहुत सी नई चीजें सीखेंगे, बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करेंगे और आनंद लेंगे, साथ ही अपने आसपास के लोगों को बातचीत के ज़रिए अपने देश और संस्कृति की ख़ास बातें बताकर उनका ज्ञानवर्धन करेंगे।