रूस में उच्च शिक्षा

मुख्य तस्वीर

रूस ही क्यों?

रूस की विदेशी आर्थिक गतिविधि के आशाजनक क्षेत्रों में से एक शिक्षा का निर्यात है। उच्च शिक्षा की बढ़ती वैश्विक मांग के जवाब में, रूसी यूनिवर्सिटीज़ ने प्रभावी शैक्षणिक प्रोग्राम तैयार किए हैं जो आकर्षक लागत पर उच्च गुणवत्ता प्रदान करते हैं। "Вуз" (यूनिवर्सिटी) रूसी भाषा में एक संक्षिप्त नाम है जो यूनिवर्सिटीज़, एकेडमीज़ और इंस्टीच्यूट्स समेत उच्च शिक्षा के किसी भी संस्थान का उल्लेख करता है।

Восклицательный знак

रूस में हर दसवाँ छात्र विदेशी है। शैक्षणिक वर्ष 2023/2024 में, पूरे देश में उच्च शिक्षा संस्थानों में 355,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्र नामांकित थे।

फिलहाल, रूस में 1,056 यूनिवर्सिटी हैं जो अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों की सेवा करने वाले ढेर सारे फ़ील्ड में फुल टाइम प्रोग्राम प्रदान करते हैं। 2024 के राउंड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (RUR) के अनुसार तीन रूसी यूनिवर्सिटी पढ़ाई की गुणवत्ता के आधार पर वैश्विक रूप से टॉप 100 में आते हैं, जबकि टॉप 200 में आठ और यूनिवर्सिटी आते हैं।

लेक्चर

आवेदक ख़ास तौर पर उन आधुनिक और अग्रणी क्षेत्रों में रुचि रखते हैं जिनमें रूस पारंपरिक रूप से मज़बूत है, जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर साइंस। देश के कई वैज्ञानिक संस्थान, जो सोवियत काल से प्रसिद्ध रहे हैं, अनुसंधान को आगे बढ़ा रहे हैं और वैश्विक वैज्ञानिक एजेंडा तय कर रहे हैं।

फ़ील्ड की सूची रूसी संघ के विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय के आदेश संख्या 89, दिनांक 1 फ़रवरी, 2022/कानूनी विधान के आधिकारिक प्रकाशन (Приказ Министерства науки и высшего образования Российской Федерации от 01.02.2022 № 89. Официальное опубликование правовых актов) में दी गई है।

माइक्रोस्कोप

विज्ञान और टेक्नॉलोजी के क्षेत्र में उच्च अकादमिक मानकों और उपलब्धियों के अलावा, दुनिया भर के छात्र रूस में अध्ययन करने का निर्णय क्यों लेते हैं?

मॉस्को

कुछ छात्रों को उनके माता-पिता गाइड करते हैं, जिन्होंने खुद ही किसी रूसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हो। दूसरे लोग सरकारी सहायता और स्कॉलरशिप के मौके तलाशते हैं। रूसी सरकार अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को विभिन्न प्रकार के स्कॉलरशिप और अनुदान देने, मजबूत शैक्षिक साझेदारी और परंपराओं

को बढ़ावा देने की पेशकश करते हुए उनकी सहायता प्रदान करती है। उदाहरण के लिए, रूसी यूनिवर्सिटीज़ अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक एक्सचेंज प्रोग्राम और दोहरी डिग्री प्रोग्राम प्रदान करते हैं।

इसके अलावा, देश में आराम से रहने की स्थितियां एक और उल्लेखनीय लाभ है। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के स्वागत के कई वर्षों के अनुभव ने शहरों और यूनिवर्सिटी कैंपस में बहुभाषी और सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद की है। अगर रूसी भाषा से आपको लगाव है, तो आपके पास उस संस्कृति और भाषा में रम जाने का अनूठा अवसर होगा, जो एक दूसरे को दर्शाती हैं। यह अनुभव न केवल आपको रूस का विशेषज्ञ बनने में मदद करेगा, बल्कि वैश्विक प्रक्रियाओं के बारे में भी आपको बहुमूल्य जानकारी देगा।

हालांकि शिक्षा में होने वाला खर्च विभिन्न क्षेत्रों और शहरों में अलग-अलग होता है, फिर भी यह दुनिया भर के कई अन्य देशों की तुलना में बहुत किफ़ायती है। जिस प्रोग्राम में आपको दिलचस्पी है, आप उसकी वर्तमान ट्यूशन फ़ीस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट या एग्रीगेटर वेबसाइट पर देख सकते हैं। सबसे अधिक बजट अनुकूल प्रोग्रामों में होने वाला ख़र्च 900 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष है, जबकि सबसे महंगे प्रोग्राम विश्व रैंकिंग वाले यूनिवर्सिटीज़ में हैं – जिनमें होने वाला खर्च 8,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष से अधिक है। औसतन, 2024 में ट्यूशन फ़ीस लगभग 2,000 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष था।

अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के एडमिशन के लिए ज़रूरी चीजें

कहाँ से शुरु करें?

रूसी यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन के लिए विदेशी नागरिकों को रूसी आवेदकों के समान ही सुविधाएं मिलती हैं। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए मुख्य चुनौती आमतौर पर रूसी भाषा कम आना है। हालाँकि, इस समस्या को हल करने के कई तरीके हैं: यूनिवर्सिटी के प्राथमिक विभागों में विशेष भाषा प्रोग्राम, विदेशी छात्रों के लिए रूसी भाषा के कोर्स जो अक्सर अंग्रेजी में पढ़ाए जाते हैं, और ट्यूशन सेवाएं।

छात्र

आम तौर पर, प्राथमिक संकायों में रूसी भाषा प्रशिक्षण एक शैक्षणिक वर्ष तक चलता है। इस दौरान, छात्र न केवल रूसी जीवनशैली के अनुकूल ढलते हैं, बल्कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई पूरी करने के लिए ज़रूरी भाषा कुशलता स्तर तक भी पहुंचते हैं।

हालांकि इन कोर्स के लिए आमतौर पर ट्यूशन फ़ीस देना पड़ता है, लेकिन रूसी संघ के कोटा वाले छात्रों को इससे छूट मिलती है। इस कोटे में ट्यूशन, स्कॉलरशिप और छात्र आवास में एक स्थान शामिल है। हर साल, विदेशी आवेदकों के लिए कोटा की संख्या बढ़ती जाती है और फिलहाल यह 15,000 कोटा प्रति वर्ष निर्धारित है।

उपयोगी लिंक्स:

इन सरकार प्रायोजित कोटा की उपलब्धता के बारे में अधिक जानने और मुफ्त शिक्षा प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए, बस इन 4 सरल चरणों का पालन करें।

अखिल रूसी और विशिष्ट ओलंपियाड के विजेता और उपविजेता भी विशेषाधिकार वाले शर्तों पर रूसी यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन लेने के योग्य होते हैं। रूसी संघ के विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाडों की सूची यहाँ उपलब्ध है।

चयन आपके देश में रोसोत्रुदनीचेस्तवो (Россотрудничество) प्रतिनिधि के कार्यालय या रूसी दूतावास में किया जाता है। पतों की सूची और संपर्क जानकारी यहाँ देखें।

टॉप यूनिवर्सिटीज़ अपनी वेबसाइटों पर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाओं के डेमो संस्करण भी डाल देती हैं, जहाँ आप इंटरव्यू की तैयारी कर सकते हैं और मॉक परीक्षाएं दे सकते हैं, उदाहरण के लिए, MGIMO.

आप कोटा सिस्टम के तहत रूसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ पा सकते हैं।

एडमिशन के बारे में वीडियो: रूसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे लें।

यूनिवर्सिटी में एडमिशन

यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया अध्ययन के क्षेत्र, विशेषज्ञता और उपयुक्त संस्थान के चयन से शुरू होनी चाहिए। रूस में, आप बुनियादी या विशिष्ट उच्च शिक्षा प्रोग्रामों में से चयन कर सकते हैं, साथ ही 700 से अधिक यूनिवर्सिटीज़ में पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज़ भी कर सकते हैं। रूस में शिक्षा का प्रारूप रेगुलर, रेगुलर और रिमोट, या करोस्पोंडेंस हो सकता है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक लर्निंग (EL) और डिस्टेंस एजुकेशन टेकनोलॉजीज़ (DET) के विकल्प होते हैं।

एक बार जब आप निर्णय ले लेते हैं, कम से कम 5 यूनिवर्सिटीज़ चुनें जहाँ आप अध्ययन करना चाहते हैं और यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने व्यक्तिगत खाते के ज़रिए अपना एप्लिकेशन जमा करें।

Восклицательный знак

रूसी भाषा में एक कहावत है: Ученье – свет, а неученье – тьма (ज्ञान ही प्रकाश है, अज्ञान ही अंधकार है)। यह व्यक्तिगत विकास के लिए शिक्षा के महत्व और भविष्य में करियर के अवसरों पर इसका प्रभाव समझाता है।

डॉक्युमेंट्स सबमिट करना

आवेदन करने के लिए, आपको एक एप्लिकेशन पैकेट तैयार करना होगा, जो विशिष्ट यूनिवर्सिटी और प्रोग्राम की आवश्यकताओं के आधार पर थोड़ा अलग हो सकता है। मुख्य डॉक्युमेंट्स हैं:

  • एडमिशन के लिए एप्लिकेशन (रूसी में);
  • पहचान करने वाले डॉक्युमेंट;
  • शिक्षा प्रमाणपत्र (रूसी या विदेशी);
  • आवेदक का जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता के पासपोर्ट की प्रतियां (अगर USSR या रूसी संघ में जन्म हुआ हो);
  • आवेदक और उनके माता-पिता के अपने देश में स्थायी निवास की पुष्टि करने वाले डॉक्युमेंट्स;
  • भरा हुआ एप्लिकेशन फ़ॉर्म;
  • HIV न होने की पुष्टि करने वाला मेडिकल प्रमाणपत्र।
Восклицательный знак

कोटा एप्लिकेंट्स को विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय से एक रेफरल भी देना होगा।

डॉक्युमेंट्स

विशिष्ट उच्च शिक्षा प्रोग्रामों के लिए आवेदन करने वालों को ऊपर सूचीबद्ध डॉक्युमेंट्स के साथ, एक प्रेरणा पत्र भी जमा करना होगा। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए आवेदन करने वालों को वैज्ञानिक शोधपत्र के सारांश और प्रकाशनों की सूची जमा करनी होगी।

विदेशी भाषा वाले सभी डॉक्युमेंट्स का रूसी में अनुवाद करना होगा और वह नोटरी या एंबेसी के कॉन्सुलर विभाग द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।

आप अपने डॉक्युमेंट्स यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने व्यक्तिगत खाते के ज़रिए या "Gosuslugi" (Госуслуги) पोर्टल के ज़रिए जमा कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षाएं (एंट्रेंस एग्ज़ाम्स) पारंपरिक लिखित रूप में या रिमोट रूप से (ऑनलाइन) ली जा सकती हैं। इसके अलावा, एकीकृत राष्ट्रीय परीक्षा ("единый государственный экзамен" (ЕГЭ)) के परिणाम, या ЕГЭ के परिणामों के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं के परिणाम, परीक्षाओं के स्थान पर स्वीकार किए जा सकते हैं।

परीक्षा

यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि हर यूनिवर्सिटी के अपने विशिष्ट नियम होते हैं, इसलिए परीक्षा देते समय उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्देशों का पालन करें।

अगर आपको रेगुलर तरीके से परीक्षा देनी है, तो आपको पहले से वीज़ा के लिए आवेदन करना चाहिए और अपने यूनिवर्सिटी द्वारा तय तिथियों पर रूस पहुंच जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, कृपया अपने चुने हुए यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल ऑफ़िस या अपने देश में रशियन एंबेसी के कॉन्सुलर विभाग से संपर्क करें।

वीज़ा प्रोसेस होना

अगर आपके देश का रूसी संघ के साथ वीज़ा-फ्री एग्रीमेंट है, तो आपको वीज़ा की ज़रूरत नहीं है। बेलारूस, कज़ाकिस्तान, आर्मेनिया, किर्गिस्तान और यूक्रेन के आवेदक बिना विदेशी पासपोर्ट के प्रवेश कर सकते हैं। हालाँकि, अन्य देशों के आवेदकों को स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा। ऐसा करने के लिए, आपको कॉन्सुलर डिपार्टमेंट के निर्देशानुसार ज़रूरी डॉक्युमेंट्स इकट्ठा करने होंगे, जिसमें यूनिवर्सिटी या रूसी संघ के विदेश मंत्रालय का मूल निमंत्रण पत्र भी शामिल है।

शुल्क देने वाले आवेदकों को ध्यान रखना चाहिए कि पूर्व भुगतान के बिना अध्ययन के लिए कोई भी निमंत्रण जारी नहीं किया जाएगा।

यह ज़रूरी है कि डॉक्युमेंट के अनुवाद में आपका पूरा नाम (अगर लागू हो, तो पितृनाम सहित) आपके एंट्री वीज़ा पर दिए गए नाम से बिल्कुल मेल खाता हो।

बेलारूस, कज़ाकिस्तान, आर्मेनिया, किर्गिस्तान और यूक्रेन के आवेदक बिना विदेशी पासपोर्ट के प्रवेश कर सकते हैं।

अध्ययन की अवधि हेतु अस्थायी रेज़िडेंस परमिट पाने के लिए, आपको माइग्रेशन एक्सपर्ट को निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स देने होंगे: एक आवेदन पत्र, एक शैक्षणिक संस्थान में नामांकन का प्रमाणपत्र और एक मेडिकल प्रमाणपत्र।

अधिक विस्तृत जानकारी देखें यहाँ.

डिप्लोमा और डिग्री

रूस में, आप बुनियादी उच्च शिक्षा के ज़रिए ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर सकते हैं, जिसमें आमतौर पर 4 साल लगते हैं।

कुछ स्पेशलिटीज़ के लिए, अवधि 5 वर्ष तक हो जाती है और फिर आपको स्पेशलिस्ट डिप्लोमा प्राप्त होगा।

डिप्लोमा

रूस और साथ ही साथ दुनिया भर में उच्च शिक्षा का दूसरा चरण मास्टर डिग्री है, जिसे मेडिकल लाइन में रेजीडेंसी कहा जाता है। इस चरण में किसी ख़ास क्षेत्र में गहन अध्ययन शामिल होता है और आमतौर पर यह 2 वर्षों तक चलता है (हालाँकि कुछ मेडिकल फ़ील्ड में यह 3 से 5 वर्ष तक भी हो सकता है)।

डिग्री सिस्टम 2025 से पुनर्गठन के अधीन है। बैचलर और स्पेशलिस्ट डिग्रियों को मिलाकर एक ही बेसिक उच्च शिक्षा प्रोग्राम बनाया जाएगा, जिसकी अवधि 4 से 6 वर्ष तक होगी। मास्टर और रेजीडेंसी प्रोग्रामों को स्पेशलाइज़्ड उच्च शिक्षा के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा, जिसकी अवधि 1 से 3 वर्ष होगी।

जो लोग अकादमिक या रिसर्च करियर में रुचि रखते हैं, वे ग्रेजुएट स्टडीज़ ले सकते हैं। इसमें आमतौर पर 3 से 4 वर्ष लगते हैं। रूस में कई यूनिवर्सिटी अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल हैं: मॉस्को स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (MGIMO), मॉस्को इंस्टीच्यूट ऑफ फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी, पीपल्स फ्रेंडशिप यूनिवर्सिटी ऑफ रशिया (РУДН), साइबेरियन फेडरल यूनिवर्सिटी, टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी, आईटीएमओ यूनिवर्सिटी (ITMO), यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी जिसका नाम रूस के पहले राष्ट्रपति बी. एन. येल्तसिन पर रखा गया है।

अपने शोध विषय का सफलतापूर्वक बचाव करने के बाद, आपको पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। रूसी पीएचडी अंतर्राष्ट्रीय पीएचडी के समकक्ष है, लेकिन अन्य देशों के विपरीत, यह एकमात्र अकादमिक डिग्री नहीं है। रूस में, इसके बाद डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्री आती है। रूस में प्रोफेसर कोई डिग्री नहीं, बल्कि एक उपाधि या पद है। किसी रूसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने के लिए, आपको 50 से अधिक साइंटिफिक पेपर्स प्रकाशित करने होंगे, उच्च प्रोफेशनल लेवल पर लेक्चर्स देने होंगे, डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करनी होगी, कम से कम 10 वर्षों का वैज्ञानिक या शैक्षणिक कार्य अनुभव होना चाहिए, हेड ऑफ डिपार्टमेंट, डीन, हेड ऑफ रिसर्च, या रेक्टर के रूप में कम से कम 2 वर्ष तक कार्य करना होगा, तथा अकादमिक रैंक असिस्टेंट प्रोफेसर का पद संभालना होगा।

Восклицательный знак

रूस में, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों को उनके प्रथम नाम और पितृनाम से संबोधित करने की प्रथा है और आधिकारिक डॉक्युमेंट्स में उनकी शैक्षणिक उपाधि अवश्य शामिल की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, "Здравствуйте, Александр Петрович! Я к Вам на консультацию" (हैलो, अलेक्ज़ांदर पेत्रोविच! मुझे आपसे सलाह-मशविरा करना है।) या "Научный руководитель, проф. А. П. Яблоков" (साइंटिफिक सुपरवाइज़र, प्रोफेसर ए. पी. याब्लोकोव)।

शैक्षणिक वर्ष कैसा होता है?

रूसी यूनिवर्सिटीज़ में शैक्षणिक वर्ष एक मानक प्रोग्राम के अनुसार होता है। यह 1 सितंबर से शुरू होता है और जून के उत्तरार्ध में समाप्त होता है।

वर्ष को दो सेमेस्टर में बाँटा गया है:

पहला सेमेस्टर::

1 सितंबर – 25 जनवरी

दूसरा सेमेस्टर::

9 फ़रवरी – 30 जून

शीतकालीन अवकाश 2 सप्ताह, 25 जनवरी से 9 फ़रवरी, तक चलता है, जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश दो महीने, 1 जुलाई से 30 अगस्त तक (इंटर्नशिप अवधि को छोड़कर, अगर प्रोग्राम के अनुसार ज़रूरी हो) रहता है।

कई अंतर्राष्ट्रीय छात्र इन छुट्टियों के दौरान अपने देश लौट जाते हैं, लेकिन अगर वे चाहें तो रूस में भी रह सकते हैं।

सत्र

वर्ष में दो बार, छात्र अपने सत्रों में भाग लेते हैं, जिसमें सेमेस्टर के दौरान पढ़े कोर्स के लिए परीक्षाएं (5-पॉइंट वाले स्केल पर ग्रेड दिया जाता है) और क्रेडिट (अगर आप कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो आपको क्रेडिट मिलता है; अगर नहीं, तो कोई क्रेडिट नहीं दिया जाता है) शामिल हैं।

डिफ़रेन्शिएटेड क्रेडिट एक स्पेशल सर्टिफिकेशन सिस्टम है। यह वह परीक्षा है जिसके आधार पर ग्रेड दिया जाता है।

ग्रेड

सक्रिय भागीदारी और क्लास में नियमित उपस्थिति के लिए एक विशेष पुरस्कार भी है जिसे "स्वचालित क्रेडिट" या "स्वचालित परीक्षा" कहा जाता है। प्रशिक्षक पहले सत्र में अंतिम मूल्यांकन के मानदंडों के बारे बताएँगे।

आमतौर पर, शीतकालीन सत्र नए साल की छुट्टियों के बाद होता है, जबकि ग्रीष्मकालीन सत्र मई के अंत में शुरू होता है और जून के अंत तक चलता है।

सत्र सफलतापूर्वक पूरा करने पर अगले वर्ष में आगे बढ़ने की गारंटी होती है और इसके परिणामस्वरूप ट्यूशन फ़ीस में छूट, स्कॉलरशिप में बढ़ोत्तरी, या सरकार द्वारा वित्त पोषित किसी प्रोग्राम में ट्रांसफर भी हो सकता है। हालांकि, सत्र को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा न करने पर स्कॉलरशिप का नुकसान हो सकता है या छात्र को दोबारा परीक्षा देना पड़ सकता है।

रूस में एक कहावत है, "От сессии до сессии живут студенты весело" (सत्र दर सत्र, छात्र रहते मस्ती में), जो परीक्षाओं के बीच की चिंतामुक्त अवधि का उल्लेख करता है। हालांकि, पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान न देने के संभावित परिणामों को न भूलें।

अगर आप किसी परीक्षा में पास नहीं होते हैं, तो आपको वह परीक्षा दो बार दोबारा देने का अधिकार है। उदाहरण के लिए, ग्रीष्मकालीन सत्र के लिए दोबारा परीक्षाएं आमतौर पर अगले शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में ली जाती हैं। अगर दोनों प्रयास में फेल हो जाते हैं, तो यूनिवर्सिटी छात्र को निष्कासित कर सकती है।

अपनी पढ़ाई खत्म होने पर, स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई के फील्ड में राष्ट्रीय परीक्षा पास करने होंगे और, यह चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, अपने ग्रैजुएट योग्यता कार्य (ВКР) या थीसिस को डिफेंड करना होगा।

परीक्षा

लेक्चर, सेमिनार, वर्कशॉप

पूरे सेमेस्टर के दौरान, छात्र विभिन्न थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल क्लासेस में भाग लेते हैं। लेक्चर्स में, जो क्लासरूम शिक्षण का एक महत्वपूर्ण भाग हैं, शिक्षक अक्सर वीडियो सामग्री और अन्य इंटरैक्टिव चीजों का इस्तेमाल करते हुए विषयवस्तु को मौखिक रूप से समझाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

सेमिनार की वजह से छात्र सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित होते हैं, जिनमें उन्हें ग्रुप डिस्कशंस, रिपोर्ट्स बनाने और प्रज़ेंटेशंस देने के अवसर होते हैं। प्रैक्टिकल क्लासेस में प्रयोगशाला कार्य, वर्कशॉप्स, समस्या-समाधान और प्रोजेक्ट्स शामिल होते हैं, जिनमें छात्र सिद्धांत को प्रभावी ढंग से व्यवहार में लागू करने का अवसर पाते हैं।

लेक्चर

प्रोग्राम के सभी पहलू, जिनमें अकादमिक और इंडस्ट्री इंटर्नशिप शामिल हैं, छात्रों के ज्ञान को गहरा करने और उनके चुने हुए फ़ील्ड के लिए ज़रूरी प्रोफ़ेशनल स्किल और सामर्थ्य विकसित करने में योगदान देते हैं।

सीखने की प्रक्रिया में स्वतंत्र रूप से अध्ययन करना भी ज़रूरी है। होमवर्क, लाइब्रेरी रिसर्च, तथा लेक्चर्स और सेमिनार्स की तैयारी आपके द्वारा सीखी गई चीजों को सुदृढ़ बनाने में मदद करते हैं।

रूसी यूनिवर्सिटीज़ में छात्रों के लिए ड्रेस कोड आम तौर पर काफी उदार और अनौपचारिक है, जिसमें अधिकांश छात्र कैज़ुअल, शहरी स्टाइल के कपड़े चुनते हैं।

छात्र जीवन

पढ़ाई के अलावा, छात्र जीवन में कई तरह के प्रोग्राम होते हैं जो इस अवधि को रोमांचक और अविस्मरणीय बनाते हैं। अपनी पढ़ाई की शुरुआत में, पहली परीक्षा से भी पहले, यूनिवर्सिटी आमतौर पर एक छात्र दीक्षा समारोह आयोजित करते हैं। यह पारंपरिक प्रोग्राम छात्रों को एक बड़े समुदाय का हिस्सा होने का एहसास दिलाता है और इसमें औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह की गतिविधियां शामिल होती हैं। औपचारिक भाग में अक्सर रेक्टर के भाषण, छात्रों की आईडी प्रदान करना, सीनियर छात्रों द्वारा कोई प्रोग्राम की प्रस्तुति और अन्य पारंपरिक यूनिवर्सिटी प्रोग्राम शामिल होते हैं।

अनौपचारिक भाग में आमतौर पर मज़ेदार चैलेंजेज़ या एक्टिविटीज़, जैसे सीनियर छात्रों द्वारा आयोजित कोई खोज या खेल प्रतियोगिता आदि शामिल होते हैं। इसका अंत अक्सर एक बड़ी पार्टी के साथ होता है।

एक और लोकप्रिय सेलिब्रेशन मेडियाना (मीडियन) है। यह शिक्षा की प्रक्रिया के मध्य बिंदु पर होता है, जहाँ छात्रों के पास उतना ही पढ़ाई करने के लिए होता है जितना वे पहले ही पूरा कर चुके हैं।

छुट्टी

छात्र विभिन्न प्रकार की एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़, क्लबों और समुदायों से जुड़ सकते हैं जिनकी वजह से यूनिवर्सिटी जीवन में और भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इनमें वॉलंटियर वाले काम, खेलकूद, स्टूडेंट यूनियन में भागीदारी, या थिएटर या म्यूज़िक ग्रुप्स जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल हो सकती हैं।

इनसे संबंधित निर्णय छात्र को ही लेना होता है, और ये गतिविधियां अक्सर व्यक्तिगत विकास के शानदार मौके प्रदान करती हैं। ये गतिविधियां अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को नए सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में तेज़ी से घुलने मिलने, नए दोस्त बनाने और अपनी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने में भी मदद करती हैं।

लोकप्रिय पेशे

यूनिवर्सिटी चुनते समय, आवेदक अक्सर कुछ सामान्य मानदंडों पर ध्यान देते हैं: रिश्तेदारों के नक्शे कदम पर चलना, ऐसा यूनिवर्सिटी चुनना जहाँ कोर्स ज़्यादा कठिन न हो, या दोस्तों के साथ एडमिशन लेना। हालाँकि, जब शिक्षा की बात होती है तो देश, यूनिवर्सिटी और अध्ययन के क्षेत्र का चयन कई अन्य कारकों से प्रभावित होता है।

विदेशी आवेदक आमतौर पर किसी ख़ास क्षेत्र में छात्रों को प्रशिक्षित करने में यूनिवर्सिटी की सफलता, वहाँ से निकले छात्रों की उपलब्धियां, और अपने देश के नौकरी बाजार में उस पेशे की माँग और उससे कमाई की संभावना जैसे कारकों को प्राथमिकता देते हैं। यह भी ज़रूरी है कि विदेश में हासिल की गई डिग्री को अपने देश में मान्यता प्राप्त हो।

कई वर्षों से, रूस में विदेशी छात्र विशेष रूप से मेडिकल (क्लिनिकल मेडिसिन और डेंटिस्ट्री समेत), इंफॉर्मेशन सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट, इंटरनेशनल रिलेशंस, शिक्षाशास्त्र और भाषा विज्ञान जैसे क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते रहे हैं। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, एनर्जी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग सबसे लोकप्रिय हैं।

डॉक्टर
विस्मयादिबोधक चिह्न

आप दुनिया भर में आयोजित होने वाले वार्षिक रूसी शिक्षा मेलों में यूनिवर्सिटीज़ और एडवांस्ड ट्रेनिंग के क्षेत्रों के बारे में जान सकते हैं।

रैंकिंग और पूर्व छात्रों के रिव्यूज़ के आधार पर, सबसे लोकप्रिय रूसी यूनिवर्सिटीज़ में शामिल हैं: पीपल्स फ्रेंडशिप यूनिवर्सिटी ऑफ रशिया (РУДН), सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी, मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी, टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी, नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी (НИУ) हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, कज़ान फेडरल यूनिवर्सिटी, सेंट पीटर्सबर्ग पॉलिटेकनिक यूनिवर्सिटी और टॉम्स्क पॉलिटेकनिक यूनिवर्सिटी।

रूसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद अवसर

पढ़ाई के दौरान और बाद में नौकरी करना

अगर किसी विदेशी स्टूडेंट के पास शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए अस्थायी रेज़िडेंस परमिट (РВПО) है, तो वे अपना डिप्लोमा मिलने के 3 साल के अंदर स्थायी रेज़िडेंस परमिट (ВНЖ) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ाई करने के दौरान भी, आपको स्टडी वीज़ा के साथ नौकरी करने का अधिकार है। ग्रेजुएट हो जाने के बाद, EAEU के नागरिक काम करना जारी रख सकते हैं, जबकि वीज़ा-फ़्री देशों के छात्रों को आगे रूस में रहने और काम करने के लिए पहले से ही पेटेंट के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करना चाहिए।

अगर आप वीज़ा-आवश्यक देश से हैं, तो आपको ग्रेजुएट होने से कम से कम एक साल पहले कागज़ी कार्यवाही शुरू करनी होगी ताकि आपको नौकरी देने वाले संस्थान को आपको विदेशी कर्मचारी के रूप में नियुक्त करने हेतु ज़रूरी कदम उठाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

ग्रेजुएट होने के बाद हर कोई अपने देश नहीं लौटता है। औसतन, अस्थायी रेज़िडेंस परमिट (РВП) वाले 7% विदेशी ग्रेजुएट रूस में ही नौकरी करने के लिए रुक जाते हैं।

नौकरी

इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप

छात्रों को अपने तीसरे या चौथे वर्ष में इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप करने का मौका मिलता है। इसमें अपने अध्ययन क्षेत्र से संबंधित किसी संगठन में काम करना शामिल है ताकि वे उस पेशे के बारे में गहरी समझ हासिल कर सकें और इसकी स्पष्ट समझ हासिल कर सकें कि अपने भविष्य के करियर में क्या उम्मीदें रखी जा सकती हैं। अक्सर, छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से रेफर किए जाने पर या युवा पेशेवरों की तलाश में जुटे संगठनों की पहल पर इंटर्नशिप में रखा जाता है। यह छात्रों को देश के नौकरी बाजार से परिचित कराने का एक तरीका है।

रूस में विदेशी विशेषज्ञ

फिलहाल, अपनी पढ़ाई के बाद रूस में रहने वाले अधिकांश विदेशी ग्रेजुएट ने अपना करियर एजुकेशन और मेडिकल फ़ील्ड में बनाया है। ये फ़ील्ड युवा वैज्ञानिकों समेत उच्च योग्यता प्राप्त पेशेवरों को आकर्षित करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए अन्य लोकप्रिय करियर विकल्पों में आईटी और प्रोग्रामिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, साथ ही इकोनॉमिक्स और फ़ाइनेंस शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करियर

रूस में अध्ययन करने से अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को रूसी संस्कृति में रम जाने और देश के जीवन के साथ तालमेल बिठाने का एक अनूठा अवसर मिलता है, जिससे ग्रेजुएट्स के लिए विदेशों में प्रमुख रूसी कंपनियों में काम करने के बेहतरीन अवसर पैदा होते हैं। इसका एक उदाहरण "Rosatom" (Росатом) है।

इसके अलावा, कई रूसी यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट्स अपने-अपने देशों में राजनीतिक और सार्वजनिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं, और रूस के साथ मज़बूत संबंध बनाए रखते हुए, अपने देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देते हैं।

रूस के यूनिवर्सिटीज़ विदेशी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, और उन्हें उच्च अकादमिक मानक, किफ़ायती शिक्षा, ढेर सारी स्पेशलिटीज़, अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के साथ सहयोग करने की इच्छा, और दुनिया भर के युवा लोगों के समुदायों की पेशकश करते हैं। स्वागत है!