पेज नेविगेशन:
लोग रूस में मनोरंजन कैसे करते हैं? आइए अपने फुर्सत के पलों के लिए कोई विकल्प चुनें
हर कोई अपने फुर्सत के पलों के लिए खुद कोई एक्टिविटी चुनता है।
कुछ लोग अपने वीकेंड या छुट्टियों की योजना पहले से बना लेते हैं, जबकि अन्य लोग तत्क्षण योजना बनाना पसंद करते हैं।
इस लेख में, आप रूस में अपने फुर्सत के पलों के लिए ढेर सारे विकल्पों के बारे में जानेंगे और यह भी जानेंगे कि जलवायु, मौसम और क्षेत्रीय भिन्नता का उन पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
मौसमी अवकाश के लिए एक्टिविटीज़
सबसे पहले, आइए हम फुर्सत के पलों की स्थितियों के बारे में बात करें। क्या आपने कभी रूस में गर्मियों और सर्दियों की सारी एक्टिविटीज़ का मजा लेने के बारे में सोचा है? इनमें से कुछ को आपने शायद केवल फिल्मों और तस्वीरों में ही देखा होगा। फुर्सत के पलों के लिए एक्टिविटीज़ चुनते समय जलवायु और मौसम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्षेत्रीय भिन्नताएं भी फुर्सत के पलों के लिए एक्टिविटीज़ के चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। हर क्षेत्र की अपनी सांस्कृतिक परंपराएं और खाली समय बिताने के रीति-रिवाज होते हैं। उदाहरण के लिए, समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत वाले क्षेत्रों में, ऐतिहासिक स्थलों और संग्रहालयों के सैर जैसी एक्टिविटीज़ विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। विकसित इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री वाले बड़े शहरों में, लोग अक्सर कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स ईवेंट्स और थीम वाले ईवेंट्स में भाग लेते हैं। एक्टिविटीज़ की उपलब्धता और विविधता काफी हद तक उस शहर या कस्बे पर निर्भर करती है जहाँ आप जा रहे हैं, या फिर मौसम कैसा है और आपकी व्यक्तिगत रुचियां क्या हैं – आपका झुकाव शारीरिक एक्टिविटी की ओर है या फिर भावनात्मक या क्रिएटिव एक्टिविटी की ओर है।
सांस्कृतिक गतिविधियों वाले फुर्सत के पल: संग्रहालय, लैंडमार्कस, थिएटर, सिनेमा और कॉन्सर्ट
अधिकतर लोग सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए अपने फुर्सत के पलों के लिए एक्टिविटीज़ की योजना बनाते हैं। वे काम की जगह या यूनिवर्सिटी में अपने सहकर्मियों से पूछते हैं कि उन्होंने पिछले वीकेंड में क्या किया था और अपने अनुभव साझा करते हैं। लेकिन वीकेंड का इंतजार करना ज़रूरी भी नहीं है! आप सप्ताह के किसी भी दिन संग्रहालयों, थिएटरों, सिनेमाघरों और अन्य मनोरंजन स्थलों का आनंद ले सकते हैं।
संग्रहालय और ऐ्तिहासिक लैंडमार्क्स की सैर करना रूस के लोगों के लिए अपनी छुट्टियां बिताने का एक आम तरीका है, क्योंकि यह देश के इतिहास और संस्कृति के बारे में और अधिक जानने का एक मूल्यवान अवसर है।
यह कहना कोई बढ़ा-चढ़ा कर करने वाली बात नहीं होगी कि रूस में ऐसा कोई शहर नहीं है जहाँ संग्रहालय न हों। देश में 2,000 से अधिक प्रमुख संग्रहालय हैं, इसलिए हर पर्यटक को अपनी पसंद की कोई न कोई प्रदर्शनी मिल ही जाएगी।
संग्रहालय
रूस के संग्रहालयों में समय के साथ बदलाव आ रहा है। उनके प्रदर्शन इंटरैक्टिव स्क्रीन, वर्चुअल टूर, ऑडियो गाइड और अन्य मॉडर्न तकनीकों से लैस हैं, जो हर भ्रमण को आकर्षक और यादगार बना देते हैं। उदाहरण के लिए:
टिकट कैसे खरीदें
आप चुने हुए संग्रहालय की वेबसाइट, रूसी संग्रहालयों के लिए सामान्य टिकट बिक्री प्लेटफ़ॉर्म ("VMuzei" (ВМузей)) या सीधे संग्रहालय के टिकट ऑफ़िस से टिकट खरीद सकते हैं। आमतौर पर प्रवेश गेट पर ई-टिकट (या कोड वाला एक SMS) दिखाना काफी होता है।
आप ऑडियो गाइड भी खरीद सकते हैं या निजी या ग्रुप टूर भी ले सकते हैं। टूर गाइड आपको प्रदर्शनियों की गहन समझ प्रदान करके, दिलचस्प तथ्य बताकर, तथा अनजान जगहों में जाने में मदद करके आपके अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
संग्रहालय का लक्ष्य हमेशा अधिक से अधिक विज़िटर्स का स्वागत करना होता है। यह अवश्य जाँच लें कि जो संग्रहालय आपको पसंद है, उसमें कब और किसके लिए रियायती या फ्री एंट्री मिलती है।
उदाहरण के लिए, हरमिटेज में हर महीने के पहले गुरुवार को सुबह 10:30 से शाम 17:00 बजे तक सभी विज़िटर के लिए एंट्री फ्री है।
थिएटर
थिएटर न केवल सांस्कृतिक समृद्धिकरण का स्रोत है, बल्कि आराम और मनोरंजन के लिए भी एक अच्छी जगह है। कई रूसियों के लिए, थिएटर जाना एक परंपरा है, जबकि विदेशियों के लिए, वहाँ रूसी कला और संस्कृति के वातावरण का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर मिलता है। शहर जितना बड़ा होता है, उतने ही अधिक थिएटर वहाँ होते हैं, और उतनी ही अधिक बार अन्य क्षेत्रों से नाट्य मंडलियां भ्रमण पर आती हैं।
रूस के विविध थिएटर प्रदर्शन कलाओं में अपने देश की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। नाटक थिएटरों (नाटकों, मेलोड्रामा और कॉमेडी में विशेषज्ञता वाले) और संगीत थिएटरों (ओपेरा, बैले और संगीत नाटकों का मंचन करने वाले) में वयस्क और युवा दोनों तरह के लोग आते हैं।
रूस के थिएटरों की प्रस्तुतियां उच्च स्तर के पेशेवराना रवैये और असाधारण प्रतिभा वाले कलाकारों, निर्देशकों और डिज़ाइनरों के लिए जानी जाती हैं। अविस्मरणीय अनुभव आपका इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि एक लाइव प्रदर्शन कोई फिल्म नहीं होता है – यह कलाकारों, दर्शकों, अर्थ, विशेष प्रभावों और सेट डिज़ाइन का तालमेल है। संक्षेप में, यह पल पल का जीवंत जादू है!
चेंबर थिएटर
चेंबर थिएटर अपने अंतरंग दृष्टिकोण के लिए लोकप्रिय हैं, जिनमें छोटे हॉल होते हैं जिसकी वजह से कलाकारों और दर्शकों के बीच बातचीत वगैरह हो पाती है। प्रायोगिक थिएटर अपनी नाट्य कला के अभिनव और अपरंपरागत तौर तरीकों के लिए भी उल्लेखनीय हैं।
गेरारस, CC BY 4.0, https://creativecommons.org/licenses/by/4.0, Wikimedia Commons के माध्यम से
गेरारस, CC BY 4.0, https://creativecommons.org/licenses/by/4.0, Wikimedia Commons के माध्यम से
कठपुतली शो
कठपुतली थिएटर, जिनमें कठपुतलियों, यांत्रिक आकृतियों, दस्ताना कठपुतलियों, और डोरी से चलाई जाने वाली कठपुतलियों का उपयोग किया जाता है, ख़ास तौर पर बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ युवा दर्शकों के लिए भी थिएटर आयोजित करते हैं। हालाँकि, वे वयस्कों के लिए भी प्रदर्शन प्रस्तुत करते हैं। अगर आपके बच्चे स्कूल में हैं, तो संभावना है कि वे अपने शिक्षक के साथ ऐसे किसी थिएटर में जाएंगे।
टिकटें कहाँ से खरीदें
अपनी सांस्कृतिक यात्रा की योजना बनाएं और टिकट पहले ही खरीद लें। अपने शहर या किसी अन्य शहर में, आप थिएटर (साथ ही कॉन्सर्ट्स, शोज़ और प्रदर्शनियों) के टिकट "Kassir.ru", "Ticketland", "Yandex Afisha" (Яндекс Афиша), Afisha.ru टिकटिंग वेबसाइटों या मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए खरीद सकते हैं। प्रत्येक शहर के लिए प्रोग्राम का पोस्टर एक महीने से भी पहले दिखने लगता है। आपका टिकट आपके ईमेल पते पर भेजा जाएगा या SMS कोड के रूप में प्रदान किया जाएगा।
परंपरागत रूप से, थिएटर सोमवार को बंद रहते हैं और उस दिन कोई प्रोग्राम नहीं होता है।
थिएटरों और संग्रहालयों में क्या समानता है? ये सांस्कृतिक स्थल "नाइट एट द थिएटर" (वर्ल्ड थिएटर डे, 27 मार्च को) और "नाइट एट द म्यूज़ियम" जैसे वार्षिक प्रोग्रामों का आयोजन करते हैं। इन प्रोग्रामों में आमतौर पर वर्कशॉप, कंसर्ट, बैकस्टेज़ टूर, प्रदर्शन, अनोखे प्रयोग और प्रदर्शनी भ्रमण शामिल होते हैं। ये प्रोग्राम उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं जो थिएटर या संग्रहालय में संकोची या असहज महसूस करते हैं। पहले से रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी हो सकता है।
थिएटर में उचित शिष्टाचार क्या है?
नाट्य अनुभव एक संपूर्ण प्रभाव होता है जो आपके थिएटर में प्रवेश करते ही शुरू हो जाता है। अपने कपड़ों पर ध्यान दें। शाम के नाटकों में लोग आमतौर पर औपचारिक या त्यौहार वाले पोशाक पहनकर आते हैं। लेकिन अगर आपके पास कुछ खास नहीं है, तो चिंता न करें – बस अपने रोज़मर्रा के कपड़ों के साथ कुछ और औपचारिक चीजें शामिल कर लें और सुनिश्चित करें कि आप साफ-सुथरे कपड़े पहने हों।
हालांकि, थिएटर के अंदर स्पोर्ट्सवियर, टैंक टॉप, बीच ड्रेस, शॉर्ट्स, स्नीकर्स, फ्लिप-फ्लॉप और टोपी (पुरुषों के लिए) ले जाने की अनुमति नहीं है। एक पारंपरिक उपकरण जिसे ले जाने पर विचार किया जा सकता है, वह है दूरबीन (जिसका उपयोग थिएटरों में 200 से अधिक वर्षों से होता आ रहा है)। आप सेट को और कलाकारों की वेशभूषा, चेहरे, भाव और प्रदर्शन को करीब से देखने के लिए दूरबीन किराए पर ले सकते हैं।
- थिएटर आने से पहले आपको प्याज और लहसुन वाले खाने से बचना चाहिए, साथ ही बहुत ज़्यादा परफ़्यूम लगाने से भी बचना चाहिए।
- थिएटर में देर से पहुँचना अच्छा नहीं माना जाता है। नाटक शुरू होने से पहले, घंटियां बजती हैं, तीसरी बार घंटी बजने के बाद बत्तियां बुझ जाती हैं और दर्शकों को परेशान किए बिना अपनी जगह ढूँढ़ना मुश्किल हो जाएगा।
- अपनी सीट को शांति से नीचे कर लें।
- आप अपनी सीट तक जाने के लिए बैठे हुए दर्शकों की ओर मुड़कर ही अपनी सीट तक ही जा सकते हैं, जिन्हें आपको रास्ता देने के लिए खड़े होकर अपनी सीट उठानी होगी।
- कृपया अपना मोबाइल फोन ऑफ़ कर दें। अपने साथियों से फुसफुसाकर बात करें, अपना बैग खोलते समय ज़्यादा आवाज़ न करें, खांसें नहीं, नाक न साफ करें और छींक को रोकें।
- हॉल में खाना, पीना, धूम्रपान या शराब पीना प्रतिबंधित है।
- अगर आपको कोई ज़रूरी काम आ जाए, तो आप इंटरवल के दौरान बाहर जा सकते हैं। प्रोग्राम चालू के दौरान हॉल से बाहर निकलना बुरा माना जाता है।
- तालियां बताती हैं कि दर्शक ध्यान से देख रहे हैं। किसी प्रदर्शन के दौरान, ओपेरा या बैले की शुरुआत से पहले, कंडक्टर या किसी प्रसिद्ध कलाकार या गायक के स्टेज पर आने पर, क्लासिकल नाटकों में लंबे मोनोलॉग के बाद, कॉमेडी प्रोग्राम में अच्छे चुटकुले के बाद, बैले में मुश्किल अरिया या कठिन संयोजनों के प्रतिभाशाली प्रदर्शन के बाद, प्रत्येक नाटक के अंत के बाद तालियां बजाने की प्रथा है।
- अगर आपको प्रदर्शन पसंद आता है, तो तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं। खड़े होकर तालियां बजाना प्रदर्शन की सर्वोच्च सराहना मानी जाती है। थिएटर में सीटी बजाना, चिल्लाना और पैर पटकना बुरा माना जाता है।
- आप उन कलाकारों को फूल दे सकते हैं जिनका अभिनय आपको ख़ास तौर पर पसंद आया। अगर आप फूल देने की सोच रहे हैं तो अपने साथ एक गुलदस्ता ज़रूर लाएँ।
मूवी थिएटर
मूवी थिएटर में जाना रूस में बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए फुर्सत के दौरान की जाने वाली सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है। अपने दोस्तों या परिवार के साथ, या फिर अकेले ही मूवी देखना एक शानदार अनुभव होता है। रूस में, मूवी थिएटर बड़े नगरों से लेकर छोटे कस्बों तक लगभग हर जगह पाए जा सकते हैं। उनमें हर प्रकार के लोगों को पसंद आने वाली ब्लॉकबस्टर और कॉमेडी से लेकर आर्टहाउस, एनिमेटेड फिल्में और डॉक्युमेंट्री तक व्यापक प्रकार की फिल्में लगती हैं। फिल्में रूसी भाषा में दिखाई जाती हैं।
स्क्रीनिंग के अलावा, सिनेमाघरों में अक्सर आर्केड और कैफ़े जैसे मनोरंजनों की भी सुविधा होती है। साथ ही, थिएटर कभी-कभी शॉपिंग मॉल में होते हैं। इससे वे सालों भर खाली समय बिताने के लिए आदर्श जगह बन जाते हैं।
मूवी थिएटर जाने का एक बड़ा फायदा यह है कि आपको बड़े पर्दे पर हाई क्वालिटी वाले साउंड के साथ फिल्म देखने का मौका मिलता है, एक ऐसा अनूठा अनुभव जो आपको घर पर नहीं मिल सकता है। इसके अलावा, मूवी थिएटरों में फिल्मों का आनंद लेने के लिए आरामदायक माहौल होता है जैसे कि सुविधाजनक सीटें मिलती हैं, एयर कंडीशनिंग होता है और ध्यान भटकाने वाली कोई चीज़ नहीं होती है। मूवी थिएटर में आपको चुप रहना चाहिए और वहाँ के नियमों का पालन करना चाहिए।
रूस में कुछ फिल्में और मनोरंजन कुछ आयु वर्ग तक ही सीमित हैं, इसलिए पोस्टर को ध्यानपूर्वक ज़रूर देखें।
आयु प्रतिबंध
दर्शकों के लिए ज़रूरी न्यूनतम आयु की अपेक्षा की जाती है। अगर किसी मूवी थिएटर, कॉन्सर्ट या म्युज़ियम में प्रवेश करते समय कर्मचारी आपसे आयु का प्रमाण मांगे तो डॉक्युमेंट के साथ आयु का प्रमाण देने के लिए तैयार रहें। भले ही आपके पास टिकट हो, अगर आप अपनी आयु का प्रमाणपत्र देने से इनकार करते हैं या आपकी आयु प्रोग्राम के लिए ज़रूरी न्यूनतम आयु से कम है, तो आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कॉन्सर्ट
क्या आपको म्यूज़िक पसंद है? शायद आपको कोई इंस्ट्रुमेंट बजाना आता हो, या आपको ताज़ा तरीन हिट गानों पर डांस करना पसंद है? तो फिर एक कॉन्सर्ट आपके फुर्सत के पल के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप म्यूज़िक का आनंद ले सकते हैं, कलाकारों की एनर्जी महसूस कर सकते हैं, और एक अनूठे सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव कर सकते हैं। रूस में क्लासिकल संगीत और ओपेरा से लेकर लोकप्रिय रॉक और पॉप बैंड के प्रदर्शन, साथ ही बहु-शैली आउटडोर म्यूज़िक फेस्टिवल की एक व्यापक रेंज वाले कॉन्सर्ट आयोजित किए जाते हैं।
टिकटें कॉन्सर्ट आयोजकों या कलाकारों की आधिकारिक वेबसाइटों, एग्रीगेटर साइटों या मोबाइल ऐप के ज़रिए खरीदी जा सकती हैं। इन साइटों पर, आप कॉन्सर्ट के शेड्युल देख सकते हैं, सुविधाजनक तिथियां और सीटें चुन सकते हैं (चाहे वह आम बैठने वाली जगह हो, प्रशंसक क्षेत्र हो या डांस फ्लोर में हो) और अपने टिकटों का पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं। टिकट डिजिटल स्वरूप में होंगी। ध्यान रखें कि कुछ प्रोग्रामों में आयु प्रतिबंध या ड्रेस कोड हो सकता है।
लेकिन म्यूज़िक आपको हर जगह मिल जाएगा! गर्मियों में, आप पैदल यात्रियों की सड़कों पर, पार्क के खुले इलाकों में, या शहर के और राष्ट्रीय त्योहारों के दौरान प्रतिभाशाली रूसी गायकों और संगीतकारों के प्रदर्शन का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं।
क्रिएटिव फुर्सत के पल: वर्कशॉप्स
प्रेरित महसूस कर रहे हैं? क्या आप अपने विचारों, भावनाओं और मनोभावों को कैनवस पर, मूर्तिकला या कला के किसी अन्य रूप के ज़रिए व्यक्त करना चाहते हैं? रूस में, वयस्कों और बच्चों दोनों आर्ट स्टूडियो में क्लासेस और वर्कशॉप्स में भाग लेते हैं, वे जल्दी ही बेहतरीन मास्टरपीस बनाना सीख सकते हैं – चाहे वह मूर्तिकला हो, ग्राफिक कला हो, पेंटिंग हो, या लकड़ी, पत्थर, कांच या कागज़ से बनी शिल्पकला हो। आप व्यक्तिगत रूप से या ग्रुप में कोई पूरा कोर्स भी ले सकते हैं। आप सोशल मीडिया या इंटरनेट पर अपने शहर के नाम के साथ "मास्टर क्लासेस" खोजकर अपनी रुचि के ईवेंट पा सकते हैं। एक विषय चुनें, समय चुनें और रजिस्टर करें।
फ़्लोरिस्ट्री के पाठ
फोटोग्राफी और फ्लोरिस्ट स्टूडियो भी बहुत लोकप्रिय हैं। शुरु करने के लिए, आपके टीचर आपको सभी ज़रूरी सामग्री देंगे और बाद में आप अपने चुने हुए क्रिएटिव फ़ील्ड में प्रगति जारी रखने के लिए अपने खुद के टूल्स और सामग्री खरीद सकते हैं।
गायन, नृत्य और वाद्य यंत्र बजाना
गायन, नृत्य या म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट बजाने में रुचि रखने वालों के लिए, रूस में कई स्टूडियो और स्कूल हैं जहाँ लोग ये कौशल सीख सकते हैं। स्टूडियो में सभी कौशल स्तरों के लिए उचित विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम होते हैं, जिनमें शास्त्रीय गायन, लोकप्रिय संगीत, जैज़ और लोकगीत की कक्षाएं शामिल हैं। शिक्षक अपने क्षेत्र में पेशेवर होते हैं और वे आपकी आवाज़ और परफ़ॉर्मेंस कौशल को विकसित करने में आपकी मदद करेंगे। जहाँ तक डांस की बात है तो उसमें बहुत सारी शैलियां और विधाएं जैसे बैले, हिप-हॉप, मॉडर्न डांस, लैटिन अमेरिकी डांस और बेली डांस इत्यादि सिखाई जाती हैं।
आप अपनी पसंद से कोई भी एक्टिविटी चुन सकते हैं और अनुभवी इंस्ट्रक्टर के गाइडेंस में अभ्यास शुरू कर सकते हैं। म्यूज़िक और डांस स्टूडियो में क्लासेस खुद को आर्ट में डुबो देने और अपने समान विचारधारा वाले लोगों के साथ नए शौक का आनंद लेने का एक शानदार तरीका है!
अन्य फ़ुर्सत की गतिविधियाँ
मॉडर्न इंटरटेनमेंट और गेम्स बहुत लोकप्रिय हैं, जिनमें क्वेस्ट, क्विज़, गेम शो, बॉलिंग, बिलियर्ड्स, शूटिंग रेंज, एयरसॉफ्ट, मोटरसाइकिल और कार रेसिंग, कराओके और बोर्ड गेम शामिल हैं। रूस से अपने सहकर्मियों या परिचितों को अपने साथ शामिल होने के लिए निःसंकोच आमंत्रित करें और उनके निमंत्रण को बेझिझक स्वीकार करें। इन एक्टिविटीज़ में एक ग्रुप की ज़रूरत पड़ती है।
एक्टिविटीज़ वाले फुर्सत के पल
रूस के लोग स्वस्थ जीवनशैली को बहुत महत्व देते हैं तथा बचपन से ही शारीरिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हैं। रूस में सक्रिय मनोरंजन के लिए कई अद्भुत स्थान हैं। आस-पास देखिए, आपको शायद पास में ही जीवंत प्रकृति वाला कोई इलाका मिल जाएगा, और शायद एक बड़ा प्राकृतिक पार्क भी। प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए अनगिनत विकल्प हैं। आपकी फुर्सत के पल की जाने वाली गतिविधियां आपकी रुचियों और एथलेटिक पृष्ठभूमि पर निर्भर करती हैं। बस मौसम पर ज़रूर नज़र रखे!
रूस में स्की रिज़ॉर्ट्स
शहर में एक्टिविटीज़ वाले मनोरंजन
शहरों के पार्कों और स्टेडियमों में आइस स्केटिंग और क्रॉस कंट्री स्कीइंग जैसी कई शीतकालीन स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ की सुविधाएं मौजूद होती हैं। उपकरण किराये पर लिए जा सकते हैं तथा आपकी मदद के लिए प्रशिक्षक भी मौजूद रहते हैं। स्लेजिंग के लिए चौराहों और प्रांगणों में बर्फ और बर्फ की स्लाइडें लगाई जाती हैं। आप स्लेज के बिना भी नीचे जा सकते हैं या फिर अपने दोस्तों से स्लेज उधार ले सकते हैं या खरीद सकते हैं। वयस्क और बच्चे दोनों ही स्लाइड पर सवारी कर सकते हैं! यह सभी के लिए मजेदार होता है!
जब आप सर्दियों के ठंड में बाहर निकलते हैं, तो मौसम के अनुसार उचित कपड़े पहनें ताकि आपको ठंड न लगे। रूस में जूते, कपड़े और सर्दियों के सामान खरीदना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि वहाँ इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री स्थानीय जलवायु के लिए बेहतर अनुकूल होगी।
आप कहाँ खेल सकते हैं
फुटबॉल किसे पसंद नहीं है? रूस में, यह सिर्फ़ गर्मियों का खेल नहीं है। यहां शीतकालीन फुटबॉल भी खेला जाता है। टीमें बर्फ़ से ढके मैदान पर नारंगी रंग की गेंद (गर्मियों में इस्तेमाल होने वाली सफ़ेद गेंद की बजाय) से खेलती हैं।
अधिकांश शहरों और कस्बों में, साथ ही स्कूलों और यूनिवर्सिटीज़ के आसपास, आपको हॉकी रिंक्स मिलेंगे जहाँ आप हॉकी खेल सकते हैं। सहकर्मियों, पड़ोसियों या दोस्तों की एक टीम बनाएं और एक मज़ेदार सर्दी देखते-देखते गुजर जाएगी!
गर्मियों के दौरान, आपको आउटडोर जिम, खेल प्रतियोगिताएं देखने के लिए स्टेडियम, और व्यायाम (दौड़ना, टहलना, योग, चिगोंग) करने, बैडमिंटन या बॉल गेम खेलने और साइकिल चलाने के लिए जगहें मिल सकती हैं। अगर कोई समुद्र तट है और पानी की गुणवत्ता की जाँच ली गई है, तो आप शहर के पास मौजूद नदियों और झीलों में तैर भी सकते हैं।
बीच पर छुट्टी
रूस के अलग-अलग क्षेत्रों में गर्मी का मौसम अलग-अलग समय पर आता है और जुलाई में सबसे ज़्यादा लोग छुट्टियां मनाने के लिए बीच पर जाते हैं। इस समय, देश के अधिकांश भागों में समुद्रों, खाड़ियों, नदियों और झीलों में पानी तैराकी के लिए आरामदायक तापमान तक गर्म हो जाता है। चाहे आप देश के पूर्व या पश्चिम, रेतीले या कंकड़ वाले बीच, शांत रिज़ॉर्ट या हलचल भरे महानगर की नज़दीकी को पसंद करते हों – निर्णय आपका होता है!
टूर ऑपरेटर कम्युनिटी "Bolshaya Strana" (Большая Страна) के सुविधाजनक बाज़ार पर आप रूस के मनपसंद क्षेत्र के लिए एक टूर पा सकते हैं। बस अपनी यात्रा की तारीख, ग्रुप का आकार और रहने की जगह का प्रकार ज़रूर बताएँ। आप हाइकिंग ट्रेल्स का कठिनाई स्तर भी जान सकते हैं।
रूस के बीचों में छुट्टियां बिताने के लिए शीर्ष 7 लोकप्रिय जगहें हैं:
कैंपिंग
यदि आप अपने इलाके में गर्मी का मौसम बिता रहे हैं, तो रूस में छुट्टियां बिताने का एक लोकप्रिय तरीका आजमाएं यानि नदी के किनारे-किनारे प्रकृति की ओर छोटी यात्राएं करें। यहाँ पैदल यात्रा और बाइकिंग के लिए दिन भर की यात्राएं होती हैं, साथ ही कैंप ग्राउंड के लिए कई दिनों का टूर कॉटेज या टेंट में रात गुजारते हुए भी होता है।
चाहे आप जंगल, पहाड़, मैदान, झील, नदियां, गुफाएं या ग्लेशियर पसंद करते हों, रूस के विविध परिदृश्यों में हर किसी के लिए कुछ न कुछ होता है। बैकाल, कामचटका, अल्ताई क्राई और अन्य क्षेत्र अपने संरक्षित इलाकों के लिए जाने जाते हैं, जहाँ आप अद्वितीय प्राकृतिक परिदृश्य देख सकते हैं और ताजी हवा का आनंद ले सकते हैं।
जंगली जड़ी-बूटियों की तलाश
गर्मियों के अंत और पतझड़ की शुरुआत में, आप बाहरी गतिविधियों के साथ-साथ जंगली पौधों की तलाश का भी आनंद ले सकते हैं। कई रूसी लोग निजी इस्तेमाल के लिए पाइनकोन, मशरूम, बेरी और औषधीय जड़ी-बूटियां इकट्ठा करना पसंद करते हैं। इन सामग्रियों का इस्तेमाल अक्सर पारंपरिक पकवान बनाने में किया जाता है। बस यह पक्का कर लें कि वे जंगली खाद्य पदार्थ ज़हरीले न हों।
वाटर स्पोर्ट्स
रूस में काफी जल संसाधन भी हैं, इसलिए यह वाटर स्पोर्ट्स के लिए आदर्श जगह है। बाल्टिक और काला सागर, बैकाल झील और अन्य झीलों में जेट स्कीइंग, सेलिंग और मोटर याट्स, बोटिंग, सर्फिंग और मछली पकड़ने का आनंद लिया जा सकता है। पहाड़ी नदियों पर राफ्टिंग लोकप्रिय है।
सुरक्षा का हमेशा ध्यान रखें! सुनिश्चित करें कि आपके पास सही उपकरण हों, निर्देशों पर ध्यान दें और उस क्षेत्र के नक्शे साथ-साथ संचार उपकरणों को भी साथ रखें। बोन फायर केवल निर्धारित स्थानों में ही जलाए ताकि जंगलों को आग से सुरक्षित रखा जा सके। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने रास्ते और यात्रा के बारे में कैसे बताते हैं। किसी गाइड या प्रशिक्षक के साथ टूर ग्रुप में यात्रा करना सबसे अच्छा विकल्प है।
रूसी दाचा
बहुत सारे रूसी लोगों के पास एक दाचा है – गाँव स्थित एक घर जिसमें लोग गर्मियां बिताते हैं। आपको किसी एक दाचे में आमंत्रित किया जा सकता है, या आप छुट्टियां बिताने या बागवानी के लिए एक ग्रीष्मकालीन घर किराये पर ले सकते हैं। दाचा और कॉटेज समुदाय आमतौर पर नदी के आसपास, खेतों में, और तलहटियों में मनोहर स्थानों पर पाए जाते हैं।
एक्सट्रीम एक्टिविटीज़ वाले फुर्सत के पल
रूस में पारंपरिक स्पोर्ट्स के अलावा एक्सट्रीम स्पोर्टस भी लोकप्रिय है, इसमें पैराशूट जंपिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग और यहाँ तक कि एक्सट्रीम स्पोर्टस प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।
रूस में स्पोर्टस और एक्टिविटीज़ वाले मनोरंजन के लिए असीमित अवसर मिलते हैं। अपने विविध लैंडस्केप, जल संसाधनों, पर्वत श्रृंखलाओं और स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से, यहाँ हर किसी के लिए कोई न कोई एक्टिविटी मौजूद है। एक्टिविटीज़ वाले फुर्सत के पल की वजह से आप स्वस्थ रहने, प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने और बहुत सारी सकारात्मक भावनाओं का अनुभव कर पाते हैं।
पेट पूजा वाला पर्यटन
रूस के लोग अपने पकवान की गुणवत्ता और स्वाद पर बहुत गर्व करते हैं, जो कि जातीय और क्षेत्रीय व्यंजनों का मिश्रण होता है। रूस में गैस्ट्रोनॉमिक टूर, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, खाद्य उत्पादकों, किसान बाज़ारों और रेस्तरां में जाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। इनमें आप विभिन्न प्रकार के भोजन और पेय का आनंद ले सकते हैं। यह वाकई एक पाक कला वाला एडवेंचर होता है।
आप रूस में टूर ऑपरेटरों के एक समुदाय "Bolshaya Strana" (Большая Страна) की वेबसाइट पर टूर की खोज शुरू कर सकते हैं। रूस में पेट पूजा वाला टूर 2024, कीमतें | "Bolshaya Strana" (Большая Страна).
रूस में कैफे और रेस्टोरेंट में जाकर, आप देश के कुछ सबसे मशहूर डिशेज़ ट्राई करके वहां के खाने की खासियतें जान सकते हैं।
आपका देश किन राष्ट्रीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है? प्रत्येक क्षेत्र की अपनी पाक-कला परंपराएं होती हैं: मछली के व्यंजन, जंगली मांस, बेरीज़, स्थानीय जड़ी-बूटियों से बने पेय, विभिन्न फिलिंग वाली पाई और मिठाइयों का आनंद लें। प्रामाणिक व्यंजनों का स्वाद लेना एक बढ़िया अनुभव होगा।
क्वास एक पारंपरिक रूसी सॉफ़्ट ड्रिंक है जिसका स्वाद हल्का मीठा होता है। यह आटे, माल्ट या सूखी राई ब्रेड को फर्मेंट करके बनाया जाता है और गर्मियों के दौरान आपकी प्यास बुझाने के लिए परफ़ेक्ट होता है। इसे बैरल में बेचा जाता है (जहाँ से आप ड्राफ्ट क्वास का एक गिलास खरीद सकते हैं) या दुकान पर बोतलों में बेचा जाता है।
दक्षिणी रूस स्थित अंगूर के बागों की सैर भी लोकप्रिय है, जहाँ आप लोकल वाइन का स्वाद ले सकते हैं, साथ ही आप मधुमक्खी पालन केन्द्रों का टूर भी कर सकते हैं, जहाँ मीड – शहद और विभिन्न मसालों से बना एक मादक पेय – मिलता है। मीड मीठा और सुगंधित होता है और यह रूस के सबसे पुराने पेय पदार्थों में से एक है।
आप देश भर के कैफ़े और रेस्तरां में अलग-अलग फ़्लेवर्स का आनंद ले सकते हैं। क्वीज़िन का प्रकार अक्सर प्रतिष्ठान के नाम और सजावट से पता चलता है। अनेक स्थानों पर आपको मेनू रूसी भाषा में मिलेगा, और मित्रतापूर्ण कर्मचारी व्यंजन और पेय चुनने में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।
बच्चों की
एक्टिविटीज़
रूस में बच्चों के खाली समय के लिए कई एक्टिविटीज़ हैं जो उन्हें विकसित होने, मेलजोल करने, मौज-मस्ती करने और समाज में घुलने मिलने देने में मदद करती हैं। आर्ट और म्यूज़िक स्कूल इमेनिजेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देते हैं, जबकि फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, तैराकी और कुश्ती जैसे खेल क्लब उन्हें स्वस्थ, एक्टिव और अनुशासित बनाते हैं।
मनोरंजन पार्क गर्मी के मौसम के दौरान खुले रहते हैं, और इनडोर वाटर पार्क का आनंद साल भर लिया जा सकता है! गर्मी के महीनों के दौरान, रूस में बच्चे अक्सर ग्रीष्मकालीन कैंप और मनोरंजन केंद्र में जाते हैं, जहाँ वे अपने साथियों के साथ खेल, क्रिएटिव एक्टिविटीज़ और मन लगाने वाले वर्कशॉप्स में भाग ले सकते हैं।
रूस में बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सर्कस या चिड़ियाघर जाना भी एक शानदार विकल्प है। सर्कस में बच्चे कलाबाजों, प्रशिक्षित जानवरों, जादूगरों और अन्य कलाकारों के परफॉरमेंस का आनंद ले सकते हैं, जिससे मौज मस्ती का जबरदस्त माहौल बन जाता है। रूस में सर्कस शो अपने पेशेवर और रोमांचकारी करतबों के लिए जाने जाते हैं जो आपके लिए न भूलने वाली यादें छोड़ जाएंगे। रूसी चिड़ियाघर भी अनूठे हैं, जहाँ दुनिया भर के जानवर देखने को मिल जाते हैं – जैसे बाघ, हाथी, भालू, जिराफ, पेंगुइन और कई अन्य आकर्षक जीव।
बच्चे वन्यजीव संरक्षण के बारे में भी जानेंगे। चिड़ियाघर की सैर करना एक रोमांचक अनुभव होता है जहाँ जानवरों और पक्षियों से जुड़ी नई बातें पता चलती हैं। सर्कस और चिड़ियाघर दोनों ही टूर का आयोजन करते हैं और रूस के विभिन्न शहरों में अपने शो ले जाते हैं।